back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Squid Game Season 3: नेटफ्लिक्स पर ‘मौत’ का आखिरी खेल शुरू, भारत में कब और कहां देखें सभी एपिसोड

नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड सीरीज स्क्विड गेम को लेकर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, जिसकी रिलीज डेट अब सामने आ गई है। भारत में कब रिलीज हो रही है सीरीज।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेटफ्लिक्स की सीरीज स्क्विड गेम का तीसरा सीजन आ गया है, जिसे भारतीय प्रशंसक इसे दोपहर 12:30 बजे IST पर देख सकते हैं। इस सीजन में छह एपिसोड हैं। गी-हुन गेम को रोकने के अपने मिशन को जारी रखता है। उसे नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फ्रंट मैन एक खतरा बना हुआ है। कहानी वहीं से शुरू होती है जहां सीजन दो खत्म हुआ था। और भी ड्रामा और सस्पेंस की उम्मीद करें। आइए जानते है भारत में कब रिलीज हो रही है सीरीज 

बता दे, नेटफ्लिक्स की सीरीज स्क्विड गेम के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है, दुनियाभर में तहलका मचाने वाली कोरियन सीरीज ‘स्क्विड गेम’ अब अपने तीसरे और अंतिम सीजन के साथ एक बार फिर वापसी कर रही है, तैयार हो जाइए, स्क्विड गेम का तीसरा सीजन 27 जून, 2025 को आ रहा है। जहां पहले दो सीजन में मौत के खेल की कहानी ने दर्शकों को हैरान कर दिया, वहीं अब इस सीजन में और भी ज्यादा रोमांच, धोखा और भावनात्मक टकराव देखने को मिलेगा।

कब और कहां देख सकेंगे?

स्क्विड गेम 3 को लेकर फैंस में गजब का उत्साह देखनें को मिल रहा है ये सीजन 27 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर मध्यरात्रि 12 बजे सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जाएगा। खास बात ये है कि भारत में ये शो दोपहर 12:30 बजे से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा । और इसके सभी 6 एपिसोड एक साथ लॉन्च किए जाएंगे। नेटफ्लिक्स के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा गया है कि, गुड लुक्स देट केन किल’

इस बार कहानी में क्या खास होगा

इस बार की कहानी की बात करें तो, तीसरे सीजन की शुरुवात वहीं से होती है जहां दूसरा सीजन खत्म हुआ था। इसमें प्लेयर 456 यानी गी-हुन इस बार बदले की भावना से खेल में वापस आता है। उसका मकसद है – इस भयानक खेल को हमेशा के लिए खत्म करना। लेकिन इस बार गेम और भी खतरनाक हो चुका है। जहां पिछली बार गेम जीतने के बाद उसे उम्मीद थी वो बदलाव ला पाएगा । वहीं अब वह खुद सिस्टम का हिस्सा बनने की कगार पर है जहां फिनाले में गी-हुन को फ्रंट मैन द्वारा अपने सबसे करीबी दोस्त की मौत का गवाह बनना पड़ता है, जिससे वो टूट जाता है। लेकिन खेल खत्म नहीं होता, बल्कि और खतरनाक हो जाता है।

कौन-कौन हैं कास्ट में?

इस बार के सीजन में ली जंग-जे फिर से गी-हुन की भूमिका में नजर आएंगे। ली ब्युंग-हुन इस बार भी फ्रंट मैन की भूमिका निभा रहे हैं। और साथ ही कुछ नएं किरदार भी जुड़ेगें। जिसमें पार्क ग्यू-यंग, यांग डोंग-ग्यून, जो यूरी, सितारे शामिल हैं।

क्या इस बार सिस्टम हारेगा?

सवालये है कि क्या गी-हुन इस बार गेम को तोड़ पाएगा, या फिर वह खुद इस हिंसक सिस्टम का हिस्सा बनकर खत्म हो जाएगा? गौरतलब है ये सीजन इस सीरीज का आखिरी सीजन है, यानी इसके आखिर में कोई ना कोई निष्कर्ष जरूर निकल जाएगा। अब क्या वो गी-हुन के पक्ष में होगा या फिर उसके विपरीत होगा, ये देखना काफी दिलचस्प होगा

Advertisementspot_img

Also Read:

जानिए क्या है सनी देओल और अक्षय खन्ना की नेटफ्लिक्स फिल्म ‘इक्का’ की कहानी? किरदार करेंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सनी देओल इन दिनों बॉर्डर 2 की सफलता को लेकर चर्चा में हैं, वहीं अब उन्होंने अपने...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...