back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साउथ कोरियन बैंड के नए गाने ‘बीटीएस बटर’ ने मचाई धूम, 68 मिनट में मिले 2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स

दुनियाभर में अपने गानों के लिए मशहूर साउथ कोरियन बैंड ‘बैंगटन बॉयज’ अपने नए गाने को लेकर चर्चा में है। यह बैंड बीटीएस के नाम से भी जाना जाता है। इस बैंड ने 21 मई शुक्रवार को अपना नया गाना ‘बीटीएस बटर’ रिलीज किया है, जिसे फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा हैं। साल 2020 में रिलीज डायनामाइट’ के बाद ‘बीटीएस बटर’ इस बैंड का दूसरा इंग्लिश सिंगल है। खास बात यह है कि शुक्रवार को रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर मात्र 68 मिनट में दो मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए। 23 मई को ‘बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स’ में उनके इस सॉन्ग को टीवी पर दिखाया जाएगा। यह ग्रुप इस सेरेमनी में कोरिया से ही लाइव स्ट्रीम के जरिए जुड़ेगा और परफॉर्म करेगा। बता दें बीटीएस का पूरा नाम बांगटान सोनयोनडान और बियॉन्ड द सीन्स है और यह सात लड़कों का एक दक्षिण कोरियाई बॉय बैन्ड है, जिनके नाम किम नाम जून (उर्फ आरएम), किम सोकचिन (चिन), मिन युंग (सुगा), जोंग हो सोक (जे होप), पाक ची मिन (जिमिन), किम ताए ह्यून (हम) और जोंग जोंगगुक हैं। इस बैंड ने अपने गानों से दुनियाभर में हंगामा मचाया हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

9 साल बाद ‘ऐ दिल है मुश्किल’ पर भावुक हुए करण जौहर, बोले- मेरा दिल इसे कभी नहीं भूलेगा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपनी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' (ADHM) की 9वीं वर्षगांठ पर फिल्ममेकर करण जौहर नॉस्टैल्जिक हो गए हैं। जहां वे...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵