back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sonu Sood की पत्नी Sonali Sood का हुआ एक्सीडेंट, एक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि हाउनकी कार मुंबई नागपुर हाइवे पर ट्रक से लड़ गई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का 24 मार्च को एक्सीडेंट हो गया है। ख़राब के अनुसार ये हादसा मुंबई नागपुर हाईवे पर ये हुआ।एक्सीडेंट के बाद उनका वहीं नागपुर में इलाज चल रहा है। आज सुबह 25 मार्च को एक्टर ने पत्नी सोनाली को लेकर हेल्थ अपडेट दिया है। चलिए आपको बताते हैं एक्टर ने क्या कहा? 

सोनू सूद ने बताया पत्नी का हाल

रिपोट्स के अनुसार मुंबई नागपुर हाइवे के पास यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही सोनू सूद नागपुर रवाना हो गए थे। बताया गया है की गाड़ी में सोनू सूद की पत्नी सोनाली, उनकी बहन का बेटा यानी भांजा और उनकी बहन थीं। एक ट्रक से गाड़ी की टक्कर हुई है। सोनू सूद ने पत्नी सोनाली सूद के एक्सीडेंट को लेकर बात भी की है उन्होंने बताया कि, ‘सोनाली ठीक हैं. एक्टर बोले, ‘वो अभी ठीक हैं…. चमत्कार है कि वो ठीक है। ओम साई राम।’

गाड़ी की तस्वीर देख फैंस के उड़े होश 

मुंबई नागपुर हाइवे के पास से गाड़ी की तस्वीर भी सामने आई है। तस्वीरों के अनुसार के गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। जैसे ही ये तस्वीरे वायरल हुई एक्टर के फैंस काफी हैरान हो गए और उनकी पत्नी के लिए पार्थना करने लगे।रिपोर्ट्स के अनुसार गांड़ी में मौजूद सोनू सूद की पत्नी और भांजे को चोट आई हैं। सोनाली सूद और उनके भांजे का नागपुर के ही मैक्स अस्पताल में इलाज जारी है। 48 से 72 घंटों तक दोनों ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। एक्टर भी अपनी पत्नी के पास पहुंचे और नागपुर में ही हैं। 

आपको बता दें कि, सोनू सूद और सोनाली सूद ने 1996 में शादी की थी। सोनाली सूद आंध्रप्रदेश की रहने वाली सोनाली पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर हैं। सोनाली ने सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ में उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर काम किया है। वहीं इस फिल्म में सोनू सूद को भी जबदस्त एक्शन करते हुए देखा गया उनके साथ इस फिल्म में जैकलिन फर्नांडीस मुख्य किरदार में थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल पर जेल से बाहर हैं। अब एक्टर का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...