नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर सोनू सूद की हाल में ही फिल्म ‘फतेह’ रिलीज हुई है। हालांकि फिल्म सिनेमाघरों में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं अब एक्टर के ऊपर एक और मुसीबत आ गई है। लुधियाना अदालत ने सोनू सूद के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।
क्या हैं पूरा मामला
लुधियाना के एक वकील राजेश खन्ना ने 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि मुख्य आरोपी मोहित शुक्ला ने उन्हें रिजिका कॉइन में निवेश करने का लालच दिया था। अदालत ने इस मामले में सोनू सूद को गवाही देने के लिए बुलाया गया था। लेकिन एक्टर किन वहां पर न पहुंचने के बाद उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट निकल गया है। ये वारंट लुधियाना के न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने यह वारंट जारी किया है।
इस वारंट से जुड़ी एक फोटो कॉपी भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें सोनू सूद के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। इसके अलावा वारंट में ये आदेश दिया गया है कि 10 फरवरी को सोनू सूद अदालत पहुंचे। आपको बता दें कि, इस केस से जुड़ी आगे की सुनवाई भी 10 फरवरी 2025 को ही होगी। यह वारंट मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओशिवारा पुलिस स्टेशन को भेजा गया है, जिसमें उन्हें अभिनेता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है।
फैंस हुए परेशान
सोनू सूद के खिलाफ अरेस्ट वारंट की जैसे ही खबर सामने आई उनके फैंस काफी हैरान हो गए। दरअसल सोनू सूद ने करोना के समय काफी लोगों की मदद की थी। वह लोगों के लिए एक मसीह के रूप में सामने आए थे। तब से लोग और ज्यादा सोनू सूद को पसंद करने लगे हैं। हालांकि अब इस केस का क्या होगा यह तो अगली सुनवाई में ही पता चलेगा।




