back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रक्षाबंधन पर भाई सुशांत सिहं राजपूत को याद कर भावुक हुईं बहन श्‍वेता, लिखा- तुम्हें खोने का दर्द…

आज रक्षाबंधन के मौके पर श्‍वेता सिहं ने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है। उन्‍होने इस पोस्‍ट के के ज़रिए अपने भाई सुशांत सिहं के लिए अपनी वेदना व्यक्त की।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के उभरते सितारे दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के करीब पांच साल हो गए है। इस दुनिया को अलविदा कहें उनके पांच साल हो गए है। आज 9 अगस्‍त को रक्षाबंधन का त्‍यौहार है ऐसे मे राखी से पहले उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उन्‍हें याद किया है। आज इस त्‍यौहार के मौके पर बहन श्‍वेता ने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है। उन्‍होने इस पोस्‍ट के के ज़रिए अपने भाई के लिए अपनी वेदना व्यक्त की।

श्वेता ने इंस्टाग्राम पर एक्टर और परिवार के साथ बिताए कुछ अनमोल पलों को याद कर एक वीडियो शेयर किया है। यह बताते हुए कि वह अब भी अपने आस-पास सुशांत की मौजूदगी महसूस कर सकती हैं। श्वेता ने लिखा, “कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे तुम सच में कभी गए ही नहीं। कि तुम अब भी यहीं हो, बस पर्दे के पीछे, चुपचाप देख रहे हो। और फिर, अगले ही पल, दर्द ज़ोर पकड़ता है। क्या मैं तुम्हें सचमुच फिर कभी नहीं देख पाऊंगी? क्या तुम्हारी हंसी सिर्फ़ एक वेव बनकर रह जाएगी”

कम उम्र भाई को खोने के दर्द को बयां किया 

अपनी छोटी सी उम्र में अपने भाई को खोने के दर्द को बयां करते हुए श्‍वेता ने आगे लिखा कि “तुम्हें खोने का दर्द इतना गहरा, इतना कच्चा है कि उसके आगे शब्द सिकुड़ जाते हैं। यह मेरे अंदर चुपचाप रहता है, इतना पवित्र कि ज़ोर से बयां भी नहीं किया जा सकता, इतना विशाल कि उसे समेटा नहीं जा सकता। और हर गुजरते दिन के साथ, और यह गहरा होता जाता है।”

आत्माएं एक-दूसरे को नामों से नहीं, बल्कि… 

हालांकि, श्वेता का दृढ़ विश्वास है कि वह सुशांत से फिर मिलेंगी, वही, उन्‍होने आगे लिखा कि “दूसरी तरफ, कहानियों से ऊपर उठे, समय से परे, जहां आत्माएं एक-दूसरे को नामों से नहीं, बल्कि प्रेम की मौन भाषा से जानती है, तब तक, मैं यहीं रहूंगी, अपने दिल में तुम्हारी कलाई पर राखी बांधूंगी, और प्रार्थना करूंगी कि तुम जहां भी हो, खुशी, शांति और प्रकाश से लिपटे रहो।”  

बता दें कि, बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को 34 साल की उम्र में मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। आधिकारिक तौर पर उनकी मौत सुसाइड बताई गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अभिनेता की मौत फांसी के कारण दम घुटने से हुई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Sushant Singh Rajput Birthday: टीवी से बड़े पर्दे तक का आसान नहीं था सफर, जानिए एक्टर के फिल्मी करियर के बार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की और फिर बॉलीवुड में...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...