back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Singham Again: रामायण की झलक दिखाता है सिंघम अगेन का ट्रेलर, थिएटर्स में इन डायलॉग्स पर जमकर बजेंगी सीटियां

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे देखने के बाद रामायण की झलक देखने को मिलती है। वहीं, फिल्म के डायलॉग्स भी बेहद दमदार है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 1 नवंबर 2024 दिवाली के वीकेंड पर रिलीज की जाएगी। लंबे समय से फैंस इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म के रिलीज की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। बता दें कि, ट्रेलर में कई ऐसे डायलॉग हैं जिन्हें सुनकर लगता है कि थिएटर में खूब सिटीजयां बजने वाली है। वहीं, फिल्म में कलाकारों के किरदार भी रामायण की झलक को दिखाते हैं। 

ट्रेलर से पता चलती है फिल्म की कहानी 

फिल्म का ट्रेलर फिल्म की पूरी कहानी को बयां करता है। फिल्म में सिंघम अपनी पत्नी को बचाने के लिए एक अंडरकवर मिशन पर होता है। इस दौरान एक्टर के साथ लक्ष्मण की भूमिका में Tiger Shroff को दिखाया गया है। वहीं, रणवीर सिंह हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर के अंत में अक्षय कुमार जटायू की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर के दिलदार को रावण की भूमिका से चित्रित किया गया है।

[EMBED]

रामायण की झलक ट्रेलर को बनाता है अलग 

फिल्म के सभी कलाकार रामायण से इंस्पायर्ड है जिसकी वजह से ट्रेलर काफी दिलचस्प लग रहा है। यह बॉलीवुड के सबसे लंबे कट ट्रेलर में से एक माना जा रहा है। Singham Again में अजय देवगन बाजीराव के किरदार में एक बार फिर पर्दे पर वापसी करेंगे। 

फिल्म में दिखेंगे ये कलाकार

फिल्म का यह ट्रेलर 4 मिनट 58 सेकंड का है जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। ट्रेलर देखने के बाद अक्षय कुमार से लेकर टाइगर श्रॉफ की खूब तारीफ हो रही है। वहीं, रणवीर सिंह का मजाकिया अंदाज नजर आ रहा है। इसके अलावा जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर विलेन के रूप में छा गए हैं।फिल्म में Ajay Devgan के अलावा करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ भी नजाए आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...