back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या दिवाली का फायदा उठाने के लिए सिंघम अगेन में ऐड हुआ रामायण प्लॉट ? राइटर मिलाप जवेरी ने बताई सच्चाई

सिंघम अगेन को लेकर यह सवाल उठ रहा था कि दिवाली का फायदा उठाने के लिए इसमें रामायण की झलक दी गई है। वहीं, अब इसे लेकर फिल्म के राइटर ने बड़ा खुलासा किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का इंतजार फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। दिवाली के मौके पर यह इंतजार खत्म हो जाएगा। इस फिल्म को लेकर Writer Milap Zaveri ने बड़ा खुलासा किया है। लोगों को ऐसा लग रहा है की फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है इसलिए यह रामायण पर बेस्ड है। हालांकि, फिल्म के लेखक ने इस कंफ्यूजन को दूर किया है।

एक साथ धमाल मचाएंगे कॉप यूनिवर्स के हीरो

दिवाली के मौके पर कॉप अवेंजर्स का यादगार मोमेंट देखने को मिलेगा जब Singham Again सिनेमा घरों में रिलीज होगी। यूनिवर्स के सारे सुपर हीरो स्क्रीन पर एक साथ धमाल मचाते नजर आएंगे। हाल ही में सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसमें रामायण की झलक देखने को मिली।

फिल्म में रामायण की झलक की सच्चाई

फिल्म सिंघम अगेन में रामायण की झलक दिखाना एक नेचुरल तरीका है या फिर यह दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है इसलिए यह एंगल रखा गया है। यह सवाल लोगों के मन में अभी भी एक कन्फ्यूजन बना हुआ है। बता दें कि, सिद्धार्थ कन्नड़ के इंटरव्यू में फिल्म के लेखक ने इसे लेकर खुलासा किया है। मिलाप जवेरी ने बताया की जब सिंघम अगेन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली थी तब भी फिल्म का एंगल यही था। ऐसे में कहा जा सकता है कि दिवाली को देखते हुए रामायण का एंगल नहीं लिया गया है।

शुरू से स्क्रिप्ट में बेस्ड थी रामायण

राइटर मिलाप ने यह भी बताया कि, सिंघम अगेन को 15 अगस्त पर रिलीज किया जाना था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिल्म की कहानी भी रामायण से मिलती है इसलिए अगली रिलीज डेट दिवाली के लिए फिक्स की गई। ये एक संयोग है रामायण शुरू से स्क्रिप्ट में थी।’

कब रिलीज हो रही है फिल्म 

फिल्म सिंघम अगेन 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अजय देवगन, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स नजर आएंगे। इस मल्टी स्टारर फिल्म ने लोगों के बीच एक अलग ही लेवल का क्रेज बना रखा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने पिछले दो दशक में एक से बढ़कर एक एंटरटेनिंग फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों में...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...