नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 18 में नजर आ चुकी एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर को कोरोना हो गया है इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद ही पोस्ट करके दी हैं। आपको बता दें कि जब कोरोना वायरस काफी ज्यादा फैला हुआ था तब कोरोना वायरस वैक्सीन लगवाने वाली पहली एक्ट्रेस बनीं थी। एक्ट्रेस ने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया था। लेकिन अब एक्ट्रेस इस वायरस के चपेट में आ गई है।
इंस्टग्राम पोस्ट से दी जानकरी
एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने अपने इंस्टाग्रम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, नमस्कार दोस्तों। मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। आप लोग सुरक्षित रहिए और मास्क लगाइए।’ एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के कैप्शन भी लिखा, ‘सुरक्षित रहें।’ इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी शेयर किया है।एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद ये खबर आग के जैसे हर जगह फैल गई।
फैंस का आया ऐसा रिएक्शन
शिल्पा शिरोडकर ने जैसे ही पोस्ट किया उनके फैंस का इसपर रिएक्शन आने लगा। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने लिखा, ‘हे भगवान!!! अपना ख्याल रखना शिल्पा… जल्दी ठीक हो जाओ।’ इसकी साथ ही बिग बॉस में उनके साथ नजर आईं चुम दरांग ने भी लिखा, एक यूजर ने लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ।’ वहीं चुम दरांग के कमेंट पर एक यूजर ने लिखा, आप भी अपना ख्याल रखें चुम सुरक्षित और स्वस्थ रहें।’ वहीं शिल्पा शिरोडकर के पोस्ट पर उनके कई सारे फैंस काफी कमेंट्स कर रहे हैं एक ने लिखा, ‘अपना ख्याल रखना शिल्पा मैम। ‘दूसरे ने लिखा, अपना ख्याल रखना प्रिय जल्दी ठीक हो जाओ..तीसरे ने लिखा, ‘अपना ख्याल रखना।’
सिंगापुर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी कोरोना की जानकारी
बता देंए सिंगापुर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया था कि देश में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने ये साफ किया है जो वेरिएंट फैल रहा है वो पिछले वेरिएंट्स के मुकाबले में ज्यादा संक्रामक नहीं है। लेकिन पूरी सावधानी रखनी होगी।




