back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुपर डांसर 4 की प्रतिभागी ईशा मिश्रा के लिए शिल्पा शेट्टी का स्पेशल ट्रीट

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। रिएलिटी शो सुपर डांसर : चैप्टर 4 की प्रतिभागी ईशा मिश्रा को अगले किसी एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री और शो में जज की भूमिका निभा रही शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की तरफ से एक स्पेशल ट्रीट मिलेगा। शिल्पा को ईशा के लिए स्पेशल होममेड फूड सर्व करते देखा जाएगा, जिसमें पाव भाजी और केक भी शामिल रहेगा। शिल्पा कहती हैं, हमें बच्चों को बेहद पौष्टिक खाना खिलाए जाने की आवश्यकता है। खाना ऐसा हो, जो सेहतमंद भी रहे और लजीज भी हो। ईशा को खाना बेहद पसंद आया, यहां तक कि उसने कई ऐसे इंग्रीडिएंट्स के नाम भी बता दिए, जिनकी मदद से इन्हें तैयार किया गया था। कुल मिलाकर बच्चे इसी तरह से हेल्दी खाना खाना सीखते हैं। इस वीकेंड दिग्गज अभिनेत्री तनुजा शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल होने वाली हैं और प्रतिभागी उन्हें सम्मान देने के लिए उनके ही कुछ गानों पर परफॉर्म करते नजर आएंगे। ईशा और उनकी सुपर गुरु सोनाली फना फिल्म के गीत मेरे हाथ में पर परफॉर्म करते दिखेंगे, जिसे तनुजा की बेटी काजोल पर फिल्माया गया है। तनुजा को भी ईशा की यह परफॉर्मेंस बेहद पसंद आई है। वह कहती हैं, आप आगे जाकर एक स्टार बनने वाली हैं। हर बच्चे में कोई न कोई खासियत होती है, हर बच्चा अनोखा होता है। लेकिन कुछ खास बातें कम ही बच्चों में शामिल होती हैं, जो उन्हें उनके काम के क्षेत्र में औरों से अलग करता है। –आईएएनएस एएसएन/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵