back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shilpa Rao Birthday: टीचर की वजह से शिल्पा राव ने छोड़ा था स्कूल, फिर ऐसे सिंगिंग में बनाया करियर

आज शिल्पा राव अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानेंगे कि उन्होंने सिंगिंग में करियर कैसे बनाया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की फेमस सिंगर शिल्पा राव का जन्म 11 अप्रैल 1984 को जमशेदपुर में हुआ था। हिंदी इंडस्ट्री में आज शिल्पा राव का नाम काफी फेमस हो चुका है। वह अपनी सक्सेस को बेहतरीन तरीके से इंजॉय कर रही हैं। बता दें कि, एक समय था जब शिल्पा राव ने टीचर की बात से चिढ़कर स्कूल छोड़ दी थी और सिंगिंग में करियर बनाया।

टीचर की वजह से छोड़ा स्कूल

शिल्पा राव ने पढ़ाई छोड़ने के किस्से को एक इंटरव्यू के दौरान खुद बताया था। उन्होंने कहा था कि, स्कूल में प्रिंसिपल ने उन्हें कॉमर्स सब्जेक्ट के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी थी। यह उन्हें पसंद नहीं आया। इसके बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में एडमिशन लिया जहां पर पढ़ाई के साथ-साथ म्यूजिक की क्लास भी ली। शिल्पा राव का यह मानना है कि लड़का हो या लड़की उन्हें जिंदगी में क्या करना है यह फैसला उन्हें खुद लेना चाहिए।

बचपन से ले रही थीं गजल की शिक्षा

शिल्पा राव बचपन से ही गजल की शिक्षा ले रही थीं। जमशेदपुर में पढ़ाई के साथ-साथ शिल्पा एक गायक मंडली के साथ शामिल हो गई थीं। इसके बाद सिंगर हरिहरन शिल्पा राव को 13 साल की उम्र में मुंबई ले आए। वह हरिहरन के साथ लाइव कॉन्सर्ट करने लगी थीं। इसके बाद फिल्म ‘अनवर’ का गाना ‘तोसे नैना’ गाया जो सुपरहिट रहा।

इन फिल्मों में दे चुकी हैं आवाज

शिल्पा राव ने साउथ एक्टर रजनीकांत से लेकर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान तक की फिल्मों में अपनी आवाज दी है। जावेदा जिंदगी गीत से उनके बॉलीवुड करियर की शुरुआत हुई थी। शिल्पा राव ने अपनी मधुर आवाज कई फिल्मों में दी है। इसमें बचना ऐ हसीनों, लुटेरा, कॉकटेल, अंजाना अंजानी का टाईटल ट्रैक, वॉर, धूम-3, मिशन मंगल जैसी फिल्में शामिल है। 

म्यूजिक की दुनिया में मिला ग्रैमी अवार्ड

म्यूजिक की दुनिया में उन्हें सबसे बड़ा ग्रैमी अवार्ड भी दिया जा चुका है। सिंगर शिल्पा राव बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े सिंगर के साथ भी काम कर चुकी हैं। शिल्पा राव को बॉलीवुड से जुड़े हुए काफी लंबा समय हो गया है लेकिन आज भी वह रियाज करती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵