back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वेब सीरीज Patna Shukla से हुआ Shehnaaz Gill का सिंगिंग डेब्यू, शेयर किया वीडियो

शहनाज गिल ने बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद अब अरबाज खान की वेब सीरीज पटना शुक्ला से सिंगिंग डेब्यू भी कर दिया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 13 से निकलने के बाद शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था, और अब खबर आ रही है कि शहनाज उनके भाई अरबाज खान की वेब सीरीज से बतौर प्लेबैक सिंगर इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। ये गुड न्यूज उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

इंस्टाग्राम पर वीडियो और स्टोरी किया शेयर

शहनाज गिल ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इसमें ‘पटना शुक्ला’ फिल्म के उस गाने की झलक है, जिसे शहनाज ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने का नाम ‘दिल क्या इरादा तेरा’ है। इस पोस्ट पर शहनाज ने कैप्शन में लिखा, ‘किसी फिल्म के लिए प्लेबैक सिंगर के रूप में ये मेरा पहला अनुभव है। मुझे ये मौका देने के लिए अरबाज खान आपका धन्यवाद।’ इतना ही नहीं बल्कि शहनाज ने एक भी पोस्ट की हैं जिसमें शहनाज गिल स्टूडियो रूम में अरबाज खान के साथ नजर आ रही हैं।

रवीना टंडन ने भी अपना ओटीटी डेब्यू किया

इस वेब सीरीज से रवीना टंडन ने भी अपना ओटीटी डेब्यू किया हैं। एक्ट्रेस इस सीरीज में एक वकील के किरदार में नजर आती है। वेब सीरीज पटना शुक्ला’ का डायरेक्शन विवेक बुड़ाकोटी और राजेंद्र तिवारी ने किया है। इसमें रवीना टंडन, मानव विज, चंदन रॉय सान्याल, जतिन गोस्वामी और अनुष्का कौशिक सहित कई सितारे हैं। और तो और इस फिल्म में दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक ने भी काम किया था, उनका भी फिल्म में अहम रोल है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

वरुण शर्मा के साथ इस फिल्म में नजर आएगी शहनाज गिल

शहनाज गिल ने जनवरी में अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बताया था। उन्होंने फिल्म ‘सब फर्स्ट क्लास’ की टीम के साथ सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था- ‘2024 की शुरुआत।’ इस फिल्म में एक्ट्रेस वरुण शर्मा के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएगी। फिल्म के किरदार से यह अंदाजा लगाया जा रहा है की फिल्म कॉमेडी बेस्ड होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

टीवी से लेकर भोजपुरी और बॉलीवुड तक छाई रश्मि देसाई, बिग बॉस से मिली नई पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो अपनी मेहनत और अलग अंदाज से दर्शकों के दिलों में खास...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵