back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शेफाली जरीवाला की करीबी दोस्‍त ने अंतिम पलों की बताई सच्‍चाई, बोलीं- उस रात पल्‍स तो…

शेफाली की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस पूजा घई ने अभिनेत्री के निधन से पहले के अंतिम पलों को शेयर किया है। एर्क्‍ट्रेस की मौत ने उनके चाहने वालों और इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया था।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हाल ही में अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला की अचानक 42 साल की उम्र में निधन ने सभी को हैरान कर दिया था। एर्क्‍ट्रेस की मौत ने उनके चाहने वालों और इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया था। फैंस अब भी एक्ट्रेस की मौत पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, शेफाली की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस पूजा घई ने अभिनेत्री के निधन से पहले के अंतिम पलों को शेयर किया है। 

उस दिन घर पर सत्यनारायण की पूजा थी

हाल ही में दिवंगत एक्‍ट्रेस शेफाली जरीवाला की करीबी दोस्त पूजा घई एक मीडिया चैनल से बातचीत की। इस दौरान पूजा ने उस रात को याद करते हुए कहा, “हादसे के उस दिन घर में एक सुंदर सत्यनारायण की पूजा हुई थी। रियली, अगले दिन जब हम शेफाली को अंतिम संस्कार के लिए घर पर लाए तो मैंने देखा कि पूरा घर पूजा के लिए सजाया गया था। और उन्होंने घर पर एक ब्यूटीफुल पूजा सेटअप तैयार किया था।”

घर की हाउस हेल्प ने पराग किया कॉल 

पूजा ने आगे बाचतीत में बताया कि, शेफाली ने हमेशा की तरह खाना खाया और पराग से डॉग को घुमाने के लिए कहा था। “और जैसे ही वह नीचे गया, जाहिर तौर पर उसे बुलाया गया। घर की हाउस हेल्प ने पराग को कॉल किया और कहा, ‘दीदी की तबियत ठीक नहीं है। क्या आप ऊपर आ सकते हैं और उनका ख्याल रख सकते हैं?’ इस पर पराग ने कहा,” डॉग बहुत ओल्ड है, और उसने हेल्पर से कहा मैं अभी टहलने के लिए नीचे आया हूं तो क्यों न तुम नीचे आओ, उसे टहलाओ और मैं ऊपर आ जाऊंगा।’

आंखें बंद थी लेकिन नब्ज चल रही थी

उन्होंने बताया कि इसके बाद जो हुआ, उससे सभी लोगों को सदमा लगा। पूजा ने बताया, “वह लिफ्ट के नीचे इंतजार कर रहा था, हेल्पर नीचे आया, उसने डॉग को सौंप दिया और जब वह ऊपर गया, तो पराग ने कहा कि उसकी नब्ज अभी भी चल रही थीं लेकिन उसकी आँखें नहीं खुल रही थीं। इसलिए उसे तुरंत एहसास हो गया होगा कि कुछ गड़बड़ ज़रूर है, और वह उसे अस्पताल ले गया… बेलव्यू में लाए जाने से पहले ही वह दम तोड़ चुकी थी।”

अस्पताल पहुचने से पहले ही दम तोड़ चुकी थी शेफाली 

म्यूज़िक वीडियो कांटा लगा से घर-घर में मशहूर हुईं शेफाली बिग बॉस 13 में भी नज़र आईं थीं। बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के अनुसार, 27 जून को रात 11.15 बजे के आसपास एक्ट्रेस को “मृत लाया गया” घोषित किया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵