back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शार्क टैंक की जज नमिता थापर का कांस डेब्यू, एक्ट्रेस से कम नहीं है लुक

शार्क टैंक की जज नमिता थापर ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 में डेब्यू किया है। इतना ही नहीं वह इस दौरान किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शार्क टैंक की जज नमिता थापर ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 में डेब्यू किया है। इतना ही नहीं वह इस दौरान किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही है। आपको बता दें कि, कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपना जलवा दिखने वाले हैं जिसमें कियारा आडवाणी, ऐश्वर्या राय, अदिति राव हैदरी और कई सितारे शिरकत करने वाले हैं। वहीं अब इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा शर्क टैंक की जज नमिता थापर भी बनी है। इतना ही नहीं इवेंट के बीच की नमिता की खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, नमिता थापर शर्क टैंक की दूसरी जज है जो इस इवेंट में शामिल हुई है जिससे पहले अमन गुप्ता अपनी वाइफ के साथ कांस का हिस्सा बन चुके हैं।

गाउन में खूबसूरत लगी नमिता

कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान नमिता का लुक किसी एक्ट्रेस से काम नहीं लग रहा था इस दौरान उन्होंने मिंट ग्रीन गाउन पहना हुआ था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही है। कांस के इवेंट में उनका लुक लोगों को काफी पसंद आया, नमिता थापर की तुलना प्रियंका चोपड़ा से भी की गई। इसके अलावा जब नमिता से यह पूछा गया की कांच का हिस्सा बनकर उन्हें कैसा लग रहा है ? तो ऐसे में उनका यह जवाब था कि, “यहां फैशन है, वहां फैशन है, संगीत है यहां आना बहुत शानदार है और मैं काफी इंजॉय कर रही हूं।”

ड्रेस को लेकर बोली नमिता

कांस फिल्म फेस्टिवल में नमिता ने जिस तरह की ड्रेस पहनी हुई है वह दूसरों को ही नहीं बल्कि नमिता को भी बेहद पसंद आई। इसे लेकर उन्होंने कहा है कि, मुझे अपनी ड्रेस का रंग बहुत अच्छा लगा क्योंकि यह सबसे अलग है। मेरे लिए यह एक ऐसा रंग है जिसे मैंने आज पहले कभी नहीं पहना। मैं यह उम्मीद करती हूं कि मैं इस लंबी ट्रेन को संभाल सकूं, मुझे काफी मजा आ रहा है, मैं प्रार्थना करती हूं कि मैं रेड कार्पेट पर गाउन में फिसल न जाऊं।” वहीं, कांस फिल्म फेस्टिवल की बात करें तो हर साल यह है भारतीय सेलिब्रिटीज का जलवा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पेस्टल गाउन और नो ज्वेलरी लुक के साथ Alia Bhatt ने बिखेरा जलवा, फैंस बोले- क्वीन

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ऐश्वर्या राय के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कान फिल्म फेस्टिवल में बीती रात को जबर्दस्‍त डेब्‍यू किया।...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...