नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 27 जुलाई से रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ टीवी पर छाया हुआ है। पहले एपिसोड से ही कंटेंस्टेंट्स इस शो में खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में इस बार इतिहास रच देने वाला स्टंट किया गया है जिसे शालीन भनोट ने किया है। शालीन ने हेलीकॉप्टर फ्लैग स्टंट किया है जिसके बाद उन्होंने भारतीय टेलीविजन पर एक नया इतिहास रचा है। बता दें कि, अभी तक इससे पहले किसी भी कंटेस्टेंट ने इस स्टंट को पूरा नहीं किया था।
सीजन में है खतरनाक कंटेस्टेंट्स
टेलीविजन के सबसे फेमस शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में शालीन भनोट ने हेलीकॉप्टर फ्लैग स्टंट जीतकर फैंस के दिल में खास जगह बनाई है। हर बार इस शो को फिल्म मेकर रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं इस बार भी वह इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इस सीजन में करणवीर मेहरा, कृष्णा श्रॉफ, गशमीर महाजनी, अभिषेक कुमार, आशीष मेहरोत्रा, निमृत कौर अहलूवालिया, शिल्पा शिंदे, नियती फतनानी, शालीन भनोट, अदिति शर्मा असिम रियाज और सुमोना चक्रवर्ती जैसे जबरदस्त कंटेस्टेंट्स खतरों से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाए शालीन भनोट
खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आने वाले सभी कंटेस्टेंट्स में से शालीन भनोट की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। शो में सभी कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी इस शो को 10 साल से होस्ट कर रहे हैं और उनकी यह मेहनत इस बार नजर आ रही है। इस सीजन के अपकमिंग एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाले हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–




