back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉलीवुड में डेब्यू करते ही चमक गया सारा अली खान का करियर, आज करोड़ों की मालकिन हैं नवाब खानदान की लाडली

पटौदी खानदान की लाडली सारा अली खान न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपनी सादगी और शालीनता के लिए भी जानी जाती है। आइए यहां हम उनके नेटवर्थ के बारे में बताते हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी, खूबसूरती और सांस्कृतिक पहचान से पहचान बनाने वाली सारा अली खान ने बहुत ही कम समय में स्टारडम हासिल किया है। 2018 में फिल्म ‘केदारनाथ’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सारा ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें से 6 को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली। आज, उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको पटौदी खानदान की लाडली की कमाई और नेटवर्थ के बारे में विस्तार से बताते हैं। सारा न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए, बल्कि अपनी सादगी और शालीनता के लिए भी पसंद की जाती है। 

12 अगस्त 1995 को पटौदी खानदान में जन्मी सारा अली खान, अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी, अपनी संस्कारी छवि और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। सारा का बचपन मुश्किलों से भरा रहा, क्योंकि उनकी मां अमृता सिंह ने तलाक के बाद सारा को एक सिंगल मदर के तौर पर पाला। इसके बावजूद, सारा ने अपने संस्कारों को संजोए रखा और हर धर्म का आदर करते हुए मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे के दर्शन भी किए। उनकी यही सोच और परवरिश ने उन्हें न सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सफलता दिलाई, बल्कि एक सशक्त इंसान भी बनाया। 2018 में फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सारा ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने ‘सिंबा’ जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया और सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचीं।

हिट फिल्मों के साथ बॉलीवुड में बनाई अपनी पहचान

सारा अली खान ने बड़े स्टार्स के साथ काम करके अपार सफलता हासिल की है। उनकी हिट फिल्मों में ‘केदारनाथ’, ‘सिंबा’, ‘जरा हटके जरा बचके’, ‘मर्डर मुबारक’, और ‘ऐ वतन मेरे वतन’ शामिल हैं। इसके अलावा, सारा के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिनमें ‘दोस्ताना 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं, जिनका फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।

सारा अली खान की कितनी है नेटवर्थ ?

सारा अली खान अपनी फिल्मों से न केवल नाम कमा रही हैं, बल्कि काफी अच्छा पैसा भी कमा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा एक फिल्म के लिए करीब 5 से 7 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा, उनके पास मुंबई में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए बताई जाती है, और यह घर उन्होंने अपनी मेहनत से खरीदा है। सारा लग्जरी गाड़ियों की भी शौकिन हैं, और उनके पास Mercedes-Benz G-Class 350d जैसी कारें हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। इसके साथ ही, सारा ब्रांड एंबेसडरशिप और विज्ञापनों से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं। इस तरह से सारा अली खान की कुल नेटवर्थ 41 करोड़ रुपए है।

बता दें कि सारा अली खान ने अपने प्रोफेशनल करियर में हाल ही में फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर की थी। यह फिल्म सिनेमाघरों में शानदार कमाई करने में सफल रही थी। इसके बाद सारा, इमरान हाशमी के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में भी देखी गई। इस फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिले और सारा की एक्टिंग भी दर्शकों को काफी पसंद आयी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Box Office Collection: ‘भूत बंगला’ का जलवा कायम, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की हालत खराब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जहां एक तरफ अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं नई...
spot_img

Latest Stories

ब्लैक ड्रेस में Sara Ali Khan का छाया ग्लैमरस लुक, फिल्म Pati Patni Aur Woh Do में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान...

Harbhajan Singh की सुरक्षा पर HC सख्त, कहा- परिवार को खरोंच भी नहीं आनी चाहिए

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर Harbhajan...

OTT पर छाया एंटरटेनमेंट का मेला, आज रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज शुक्रवार OTT पर जबरदस्त...

New Online Gaming Rules: देश में आज से लागू हुए नए ऑनलाइन गेमिंग नियम, जानिए किन-किन गेम्स पर लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में ऑनलाइन गेमिंग को लेकर...

2027 में चिराग पासवान की पार्टी UP में लड़ेगी चुनाव, भदोही में LJP सांसद अरुण भारती ने किया ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵