back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रिलीज से पहले ही ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ ने मचाया धमाल, जानिए एडवांस बुकिंग कलेक्शन

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' इस समय सुर्खियों पर छाई हुई हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वही इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का एक्शन देखने को मिलेगा। यह फिल्म 2019 की हिट फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल है। इस फिल्म का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है फैंस इसे देखने के लिए अपनी उत्सुकता दिखा रहे हैं। इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आ रही हैं। कियारा आडवाणी भी इस फिल्म में एक्शन करते हुए नजर आएंगी।अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि, ‘वॉर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और लोग जमकर टिकट्स खरीद रहे हैं।

वॉर 2 की एडवांस बुकिंग 

वॉर 2 की एडवांस बुकिंग विदेशों में तो पहले ही ओपन हो गई थी लेकिन इंडिया में हाल ही में हुई है और इसने करोड़ों की कमाई कर ली है। फिल्म को लेकर इस कदर फैंस की उत्सुकता देखने को मिल रही है ऐसा रहा है की फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन करेगी। वॉर 2 की एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अब तक 5.62 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं. वॉर 2 के अब तक 6723 शोज के 55773 टिकट्स बिक चुके हैं। ये फिल्म 14 अगस्त को आ रही ऐसे में अगले दिन 15 अगस्त की छुट्टी क भी ये फिल्म को फायदा मिलेगा।  

फिल्म की कहानी 

‘वॉर 2’ की बात करें तो इस फिल्म में आपको एक्शन ड्रामा और प्यार देखने को मिलेगा। ट्रेलर में ही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक्शन करते नजर आए हैं। दोनों को एक साथ इस तरफ एक्शन करते देख सब फिल्म के लिए उत्सुक हैं। इसके साथ ही ट्रेलर में ही ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी का रोमांस देखने को मिला। अब तक इसके कई गाने भी रिलीज हो चुके हैं। 

फिल्म वॉर 2 का कुली से होगा क्लैश

फिल्म ‘वॉर 2’ का क्लैश रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ से होने वाला है। कुली भी एडवांस बुकिंग से जबरदस्त कमाई कर रही है। आपको बता दें इस फिल्म में रजनीकांत काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं इसमें उनका एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा। यह फिल्म भी 14 अगस्त को रिलीज हो रही है यानी की 14 अगस्त को यह फिल्म ‘वॉर 2’ को काटें कि टक्कर देते हुए नजर आएगी।अब देखना होगा दोनों में से कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार पाती है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

Hrithik Roshan Birthday: चुनौतियों भरा रहा सफर, फिर एक्टर ऐसे बने बॉलीवुड के सुपरस्टार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ। वह एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...