back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सलमान ने शाहरुख खान को सिखाया था देवदास का सीन, फिर किया दमदार अभिनय

शूटिंग के दौरान सलमान खान शाहरुख खान को यह सिखाया करते थे की कीस तरह से एक्टिंग की जानी चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शाहरुख खान और सलमान खान बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक है जिन्होंने फिल्मी दुनिया में 30 साल तक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है और कई सुपरहिट फिल्में भी दी है। वही, इस समय दोनों की दोस्ती को लेकर कई खबरें भी सामने आ चुकी है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शूटिंग के दौरान सलमान खान ने शाहरुख खान को यह सिखाया करते थे की किस तरह से एक्टिंग की जानी चाहिए। दरअसल यह वाक्या संजय लीला भंसाली की ‘देवदास’ फिल्म के सेट पर हुआ था।

जग जाहिर है सलमान ऐश्वर्या की प्रेम कहानी

बता दे कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की लव स्टोरी के बारे में तो हर कोई जानता है क्योंकि यह जग जाहिर है। दोनों के बीच में प्यार की शुरुआत हम दिल दे चुके सनम से हुई थी हालांकि कुछ समय बाद ही रिश्ते में दरार आ गई। इतना ही नहीं जब संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास शूट हो रही थी तो उस समय सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता भी आखिरी पड़ाव पर चल रहा था। इस दौरान फिल्म में ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे शूटिंग के दौरान सलमान खान सेट पर आते जाते रहते थे और इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान को सीन समझाया।

आखरी बार कमरे में कैद हुए सलमान ऐश्वर्या

राइटर अनुपमा चोपड़ा ने शाहरुख खान पर अपनी एक किताब मे किस्सा शेयर करते हुए बताया है कि सलमान ने शाहरुख खान को ऐश्वर्या के साथ एक सीन में अभिनय करना सिखाया था शूटिंग के दौरान सीन में शाहरुख को ऐश्वर्या के पैर से कांटा निकालना था। सलमान खान इस दौरान सेट पर ही मौजूद थे और उन्होंने इस सीन को करने की इच्छा जाहिर की और शाहरुख को बताया कि यह सीन कैसे किया जाना चाहिए जिस दौरान सलमान ऐश्वर्या राय के साथ यह सीन दे रहे थे, तब संजय ने उनकी और कैमरा घुमा दिया और यह आखरी मौका था जब सलमान और ऐश्वर्या का कोई सीन शूट हुआ।

अलग हुए सलमान ऐश्वर्या

बता दे की बाद में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता धीरे-धीरे खत्म हो गया और ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबेरॉय के साथ जोड़ा जाने लगा कुछ समय बाद ही ऐश्वर्या और विवेक के रास्ते भी अलग हो चुके थे। इसके बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से साल 2007 में शादी कर ली। इसके बाद सलमान का नाम इंडस्ट्री के कई अभिनेत्री के साथ जोड़ा गया जिनके साथ शादी की अफवाहें भी चर्चा में रही।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵