back to top
33.1 C
New Delhi
Wednesday, May 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या अकेलापन महसूस कर रहे हैं Salman Khan? अफवाहों पर एक्टर ने तोड़ा चुप्पी

क्या सच में अकेलापन महसूस कर रहे हैं Salman Khan? एक्टर ने अपनी निजी जिंदगी और वायरल अफवाहों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 17 मई को सलमान खान (Salman Khan) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा कि वो अपने साथ रहने के दो तरीके हैं अकेले और तन्हा। यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर आज की तरह फैल गई और यह बातें चर्चा का विषय बन गई कि सलमान खान को अकेलापन लग रहा है। इसके बाद सलमान खान ने फिर से दोबारा पोस्ट करके उसे बात की सफाई दी।

क्या था पूरा मामला

इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपनी बॉडी दिखाते हुए सलमान खान ने 17 में रविवार को फोटो शेयर की थी। इस फोटो के कैप्शन में लिखा, “मेरे द्वारा, स्वयं के साथ रहने के दो तरीके हैं, अकेला और तन्हा। अकेला रहना आपकी पसंद है, जबकि तन्हा तब होता है जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता… अब इसके बाद आपको यह पता लगाना होगा कि आपको क्या करना है। जैसे यह फोटो वायरल हुई कई लोग सलमान खान की बॉडी की तारीफ करते नजर आए तो कई कैप्शन को लेकर यह अफवाह फैलाते आए कि उन्हें अकेलापन लग रहा है।

सलमान खान ने दी सफाई

इस पोस्ट के बाद जब उनके अकेलेपन की चर्चा हर तरफ होने लगी तब सलमान खान एक दूसरा पोस्ट करते हुए अपनी सफाई दी और लिखा, ‘अरे यार मैं अपने बारे में नहीं बात कर रहा था। मैं अकेला कैसे हो सकता हूं जब मेरे पास इतना बड़ा और शानदार परिवार है और दोस्त हैं? और मैं लोनली कैसे महसूस कर सकता हूं जब मुझे आप सब लोग मिले हो, आपकी दुआएं और शुभकामनाएं मिली हुई हैं? मैं सबसे बड़ा नाशुक्रा बन जाऊंगा। कभी-कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं, इसलिए कभी-कभार बस… इस बार कोई फोटो नहीं ब्रेकिंग न्यूज बना दिया। मम्मी पूछ रही हैं, क्या हुआ बेटा? चिल मारो यार।’

सलमान खान सलमान खान का प्रोजेक्ट

काम को लेकर बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे।इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा हैं और यह इंडो चाइना वॉर के ऊपर बनी है। रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म कि अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है की फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

गर्मी में नहाने के बाद चेहरे पर लगाए ये चीजें, फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में स्किन काफी बेजान...

गणेश जी का वाहन चूहा क्यों है? इसके पीछे की दिलचस्प कथा जानें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान गणेश को बुद्धि, ज्ञान...

Vastu Tips: इन वास्तु उपाय से मिलेगी सुख समृद्धि, नकारात्मकता रहेगी दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र के अनुसार किया...

Jacqueline Fernandez का Cannes 2026 में दिखा ग्लैम लुक, वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Cannes Film Festival का जलवा...

जून में घूमने के लिए बेस्ट रोमांटिक जगहें, पार्टनर के साथ जाने का बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको जून के महीने...

अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए Team India का ऐलान, KL Rahul बने उपकप्तान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने...

CBSE ने बदले री-इवैल्यूएशन के नियम, OSM सिस्टम से ऐसे होगी कॉपी चेकिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵