नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली एकमात्र टेस्ट और ODI सीरीज के लिए Team India का ऐलान कर दिया है। चयन समिति ने टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज KL Rahul को उपकप्तान बनाया गया है।
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से टेस्ट उपकप्तानी वापस ले ली गई है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया है। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने बताया कि लगातार क्रिकेट को देखते हुए कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों को ब्रेक देना जरूरी था।
टेस्ट टीम में युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा ध्रुव जुरेल, साई सुदर्शन और हर्ष दुबे जैसे युवा खिलाड़ी भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं।
भारत की टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल।
अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज भी होगी। इस सीरीज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।





