back to top
33.1 C
New Delhi
Wednesday, May 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शादी के 5 महीने बाद मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत से मचा हड़कंप, जानें कौन थीं ट्विशा शर्मा और कितनी थी उनकी कमाई?

शादी के सिर्फ 5 महीने बाद मॉडल और पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने सभी को चौंका दिया है। जानिए कौन थीं ट्विशा शर्मा, कहां से किया था MBA, मॉडलिंग और कॉर्पोरेट करियर से हर महीने कितनी कमाई करती थीं और आखिर कैसे यह मामला हाई प्रोफाइल बन गया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोपाल में मॉडल और पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है. शादी के महज पांच महीने बाद ट्विशा अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिलीं, जिसके बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. परिवार ने दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस अब पूरे मामले की एसआईटी जांच कर रही है.

कौन थीं ट्विशा शर्मा?

ट्विशा शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली थीं. वह पढ़ाई में अच्छी होने के साथ-साथ ग्लैमर और क्रिएटिव फील्ड में भी काफी रुचि रखती थीं. उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की थी और पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉर्पोरेट सेक्टर में काम शुरू किया। ट्विशा ने साल 2009 से 2012 के बीच मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसी दौरान उन्होंने ‘मिस पुणे’ का खिताब भी जीता था. इसके बाद उन्हें विज्ञापनों और फिल्मों में काम करने का मौका मिला. बताया जाता है कि उन्होंने कुछ तेलुगु फिल्मों और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया था।

फिल्मों से कॉर्पोरेट दुनिया तक का सफर

मॉडलिंग में पहचान बनाने के बाद ट्विशा ने अपने करियर को नई दिशा दी. उन्होंने दिल्ली और मुंबई की कई कंपनियों में मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े पदों पर काम किया. लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह डिजिटल एजुकेशन सेक्टर में भी कार्यरत थीं। परिवार के अनुसार ट्विशा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर थीं और अच्छी कमाई करती थीं. शादी के समय भी वह वर्क फ्रॉम होम के जरिए एक प्राइवेट कंपनी के साथ जुड़ी हुई थीं।

डेटिंग ऐप से हुई थी पति से मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, ट्विशा शर्मा की मुलाकात भोपाल के वकील समर्थ सिंह से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में परिवार की सहमति से दिसंबर 2025 में शादी हुई। समर्थ सिंह भोपाल जिला अदालत में वकालत करता है, जबकि उसकी मां रिटायर्ड जज बताई जा रही हैं. शादी के बाद ट्विशा भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में रहने लगी थीं।

मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

12 मई 2026 को ट्विशा शर्मा अपने घर में फंदे से लटकी मिलीं. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी बताई गई, लेकिन शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि ट्विशा को दहेज और संपत्ति को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. परिवार ने दावा किया कि ट्विशा मानसिक तनाव में थीं और उन्होंने कई बार अपनी परेशानी अपने करीबियों से साझा की थी।

SIT कर रही पूरे मामले की जांच

मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब ट्विशा शर्मा के परिवार ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग उठाई. अब पुलिस इस मामले की एसआईटी जांच कर रही है और कई पहलुओं से पूरे केस की पड़ताल की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

गर्मी में नहाने के बाद चेहरे पर लगाए ये चीजें, फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में स्किन काफी बेजान...

गणेश जी का वाहन चूहा क्यों है? इसके पीछे की दिलचस्प कथा जानें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान गणेश को बुद्धि, ज्ञान...

Vastu Tips: इन वास्तु उपाय से मिलेगी सुख समृद्धि, नकारात्मकता रहेगी दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र के अनुसार किया...

Jacqueline Fernandez का Cannes 2026 में दिखा ग्लैम लुक, वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Cannes Film Festival का जलवा...

जून में घूमने के लिए बेस्ट रोमांटिक जगहें, पार्टनर के साथ जाने का बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको जून के महीने...

अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए Team India का ऐलान, KL Rahul बने उपकप्तान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने...

CBSE ने बदले री-इवैल्यूएशन के नियम, OSM सिस्टम से ऐसे होगी कॉपी चेकिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE...

Sukanya Samriddhi Yojana से बीच में निकाल सकते हैं पैसा? जानिए क्या कहते हैं नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की Sukanya Samriddhi Yojana...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵