back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Salman Khan Birthday: एक्टिंग से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर थे भाईजान, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर चलिए उनने जुड़ा कुछ खास किस्सा जानते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान आज 27 दिसंबर को अपन जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। लंबे समय से इंडस्ट्री और दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सलमान खान ने बिना किसी की मदद के अपनी अलग पहचान बनाई है। पिता का फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद उन्होंने अपने दम पर संघर्ष किया और खुद को बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सितारों में शामिल किया।

सलमान खान का पूरा नाम

सलमान खान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है। उनके पिता सलीम खान और दादा अब्दुल रशीद खान के नाम को मिलाकर उनका यह नाम रखा गया। बहुत कम लोगों को यह भी पता है कि अभिनेता बनने से पहले सलमान ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया था। उन्होंने जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘फलक’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। सलमान खान ने बतौर अभिनेता पहली फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान उनकी दूसरी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से मिली। यह फिल्म उनकी करियर की टर्निंग पॉइंट साबित हुई और हिंदी सिनेमा की सुपरहिट फिल्मों में से एक बन गई। यह फिल्म न केवल उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण रही बल्कि हिंदी सिनेमा की सफल फिल्मों में से एक भी साबित हुई।

दिलचस्प तथ्य यह है कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाजीगर’ पहले सलमान को ऑफर की गई थी। अब्बास मस्तान ने यह नेगेटिव रोल सलमान को देने की कोशिश की थी, लेकिन भाईजान ने इसे ठुकरा दिया। इस किस्से का जिक्र सलमान ने कपिल शर्मा शो में खुद किया था। बता दे कि, सलमान का प्रसिद्ध टर्कोइस कलर का ब्रेसलेट उनके हाथ में अक्सर देखा जाता है। यह ब्रेसलेट किसी ज्योतिषी का गिफ्ट नहीं बल्कि उनके पिता सलीम खान द्वारा दिया गया था और तब से इसे सलमान अपना लकी चार्म मानते हैं।

एक और मजेदार किस्सा यह है कि फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के गाने ‘साजन जी घर आए’ के आधे से ज्यादा सीन सलमान के डुप्लीकेट ने शूट किए थे। फराह खान ने एक डांस रियलिटी शो में यह खुलासा किया कि सलमान सेट पर केवल 2-3 घंटे ही रहते थे, इसलिए उनके डुप्लीकेट ने अधिकतर सीन शूट किए।

सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर उनके चाहने वाले उनके जीवन और करियर से जुड़े इन अनसुने और दिलचस्प किस्सों को याद कर रहे हैं। यह साफ दिखाता है कि दबंग खान की लोकप्रियता सिर्फ उनकी फिल्मों तक सीमित नहीं है बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ और छोटे-छोटे किस्सों ने उन्हें फैंस के बीच और भी खास बना दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सूरज बड़जात्या की बेटी के वेटिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, सलमान खान रानी मुखर्जी सहित नजर आए कई बड़े स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूरज बड़जात्या ने हम साथ साथ हैं', 'हम आपके हैं कौन' और 'मैंने प्यार किया' जैसी आईकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्मों...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...