नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मोहित सूरी की प्रिंस सैयारा लगातार सुर्खियों में छाई हुई है इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा कर रखा है। तो वहीं सिर्फ इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हो रहे हैं इस फिल्म का गाना सैयारा लगातार इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है इस गाने से लगातार कई लोग रील बना रहे हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल रहे हैं। वही सैयारा ट्रैक को अब किशोर कुमार की आवाज में सुनने को मिल रहा है जिसे सुनकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं।
आरजे किसना और अंशुमान दिखाया कमाल
‘सैयारा’ फिल्म की सफलता के बाद देखा जा रहा है कि इसका गाना भी काफी हिट हो रहा है हर तरफ ‘सैयारा’ गाना ही छाया हुआ है। वहीं हाल में ही इसके गानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से इसे भी काफी यूनीक बना दिया गया है। सिनेमाघरों, सोशल मीडिया और अब यहां तक कि गानों के ऐप पर भी ‘सैयारा’ का जादू दिख रहा है। सोशल मीडिया पर फेमस आरजे किसना और अंशुमान शर्मा ने इस गाने में दिग्गज सिंगर किशोर कुमार की आवाज में बना दिया है, जो कि लोगों को काफी पसंद आ रही है।
किशोर कुमार की आवाज में रिक्रिएट किए गए ये गाना काफी अलग एक्सपीरियंस दे रहा है। जैसे ही यह गाना सोशल मीडिया पर आया किशोर कुमार की आवाज में गूंजा लोगों ने इसे काफी ज्यादा पसंद किया अब लोग फिल्म सैयारा का टाइटल छोड़कर किशोर कुमार की आवाज में बनाया गया इस गाने पर रील बनाना शुरू कर दिए हैं।
किशोर कुमार की आवाज में बनाया गया यह गाना इतना हिट होने लगा इतना रियल लगा लोग शुरुआत में ये सोचने लगे कि ‘सैयारा’ का ओरिजिनल वर्जन किशोर कुमार ने ही गाया है। हालांकि, धीरे-धीरे लोगों को पता चला कि ये केवल एआई का ही कमाल है।
सैयारा कलेक्शन
फिल्म ‘सैयारा’ की बात करें तो इस फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है अब तक यह फिल्म 250 करोड़ के भी पार पहुंच गई है। ऐसा अकड़ा चलता रहा तो यह फिल्म जल्द ही जल्द 300 करोड़ के पार चली जाएगी।





