नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म सैयारा (Saiyaara) ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और भारी संख्या में लोग फिल्म सैयारा देखने के लिए पहुंचे रहे हैं। फिल्म सैयारा रिलीज हुए 6 दिन हो चुके है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना चुकी है।
अभिनेता अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा को सिनेताघरो में दस्तक दिए हुए 6 दिन हुए है। इन 6 दिनों में फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की है। रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर लगातार छाई हुई हे। जिसके बाद फिल्म सैयारा की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। सैयारा ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
छठे दिन 150 का आंकड़ पार की ‘सैयारा’
मोहित सूरी (Mohit Suri) के डायरेक्शन में बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा इन दिनों अपनी कमाई को लेकर खूब चर्चा में है। फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 6 दिन पूरे कर लिए है, जिसके बाद कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने छठे दिन यानी बुधवार को 21 करोड़ रुपये छापे है। जो मंगलवार के 25 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 153 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म सैयारा की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़ो में बदलाव देखने को मिल सकता है।
जल्द पार होगा 200 करोड़ का आंकड़ा
बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई कर रही है। फिल्म सैयारा ने अब तक 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। कमाई को रफ्तार को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म सैयारा जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर देगी।




