नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। एक्शन और सस्पेंस फिल्म Race बॉक्स ऑफिस पर खूब चली थी इसका दूसरा पार्ट भी सुपरहिट रहा था। पहली दोनों फिल्मों में सैफ अली खान लीड रोल में थे, तीसरे में सलमान खान ने रेस में एंट्री की लेकिन Race 3 ज्यादा नहीं चली। अब Race 4 बन रही है, लेकिन इसमें इस बार Salman Khan नहीं होंगे, बल्कि Saif Ali Khan की वापसी होगी। Race 4 की कहानी Race 2 से आगे बढ़ेगी।
फिल्म राइटर ने दी जानकारी
रेस फिल्म के Writer Shiraz Ahmed ने बॉलीवुड हंगामा के इंटरव्यू के दौरान फिल्म से जुड़ी कई जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, ‘रेस 4′ जनवरी 2025 में फ्लोर्स पर आएगी। स्क्रिप्ट ऑलमोस्ट पूरी हो चुकी है। सैफ अली खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा की कास्टिंग तो सामने ही आ चुकी है। बाकी कास्ट के बारे में प्रोड्यूसर्स, सही समय पर अनाउंसमेंट करेंगे।’ शिराज ने फिल्म की कहानी को लेकर बताया कि, ‘फिल्म रेस 4 की कहानी रेस 1 और 2 से ही कहानी आगे बढ़ाई गई है।’
इस वजह से बदली गई थी रेस 3 की कहानी
फिल्म ‘रेस 3’ की कहानी पहले और दूसरे पार्ट से बहुत अलग हो गई थी। इसके बारे में लेखक शिराज ने बताया है कि, ‘लोग रेस 3 देखने गए थे लेकिन कुछ और ही देखने को मिला। हमारी फिल्म में Salman Khan थे इसकी वजह से फिल्म में कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। सलमान खान नेगेटिव रोल नहीं करते हैं, एक्टर के फैंस भी उन्हें नेगेटिव रोल में देखना पसंद नहीं करते। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो चली, लेकिन फैंस की आलोचना भी मिली।’
वापस ट्रैक पर आ रही है फिल्म
फिल्म रेस के पहले और दूसरे पार्ट को अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था। रेमो डी’सूजा फिल्म ‘रेस 3’ के डायरेक्टर थे। वहीं, चौथी फ्रेंचाइजी के लिए अभी तक डायरेक्टर की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। फिलहाल, फैंस फिल्म में Saif Ali Khan को देखना पसंद कर रहे हैं। यही वजह है की फिल्म से जुड़ी हर एक अपडेट पर फैंस अपनी नज़रें टिकाए हुए हैं। फिल्म ‘रेस 3’ में फैंस का अच्छा रिस्पांस न मिलाना मेकर्स की सबसे बड़ी टेंशन है। इसलिए अब फिल्म को बड़े बदलाव के साथ वापस ट्रैक पर लाया जा रहा है।




