back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑपरेशन सिंदूर पर फवाद खान के बयान पर रूपाली गांगुली की तीखी प्रतिक्रया, बोलीं- आपका भारत में काम करना शर्मनाक

अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर फवाद खान की हालिया टिप्पणी की तीखी आलोचना की। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फवाद के बयान पर नाराजगी जाहिर की।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने हाल ही में फवाद खान की भारत के सफल ऑपरेशन सिंदूर पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मौजूदा हालात में भारतीय सिनेमा में फवाद की मौजूदगी अस्वीकार्य और शर्मनाक प्रतीत होती है।

रूपाली गांगुली ने फवाद की आलोचना की


अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया एक्स पर फवाद खान की हालिया टिप्पणी की तीखी आलोचना की। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर फवाद के बयान का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और लिखा, “आपका भारतीय फिल्मों में अभिनय करना भी हमारे लिए शर्मनाक अनुभव था। 

अपने पोस्ट में उन्होंने #ऑपरेशनसिंदूर, #भारतीयसेना और #भारतीयवायुसेना जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया। रूपाली की यह टिप्पणी, फवाद की उन फिल्मों पर भी कटाक्ष थी जिनमें उन्होंने भारत में काम किया था। जिनमें खूबसूरत, कपूर एंड सन्स, और ऐ दिल है मुश्किल जैसी लोकप्रिय फिल्में शामिल हैं।

फवाद खान की फिल्‍म पर लगा ब्रेक


गौरतलब है कि पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान बॉलीवुड में अपनी नई फिल्म अबीर गुलाल के जरिए वापसी करने वाले थे, जिसकी रिलीज 9 मई को निर्धारित थी। हालांकि, अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए फिल्म की रिलीज को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।

इस बीच, भारत सरकार ने एक अहम कदम उठाते हुए देश में संचालित सभी ओटीटी और मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म्स को पाकिस्तान में निर्मित सभी प्रकार की डिजिटल सामग्री, जैसे- फिल्में, गाने, वेब सीरीज़ और पॉडकास्ट की स्ट्रीमिंग तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के नोटिस में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यह फैसला “राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में” लिया गया है। इस फैसले का अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने खुले तौर पर समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “पाकिस्तानी स्ट्रीमिंग कंटेंट पर प्रतिबंध लगाने के लिए मोदी सरकार को सलाम! ऐसे तनावपूर्ण समय में हमें अपनी डिजिटल सीमाओं की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।”

फवाद खान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर क्‍या कहा ?


बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर नामक एक सटीक और लक्षित मिशन को अंजाम दिया। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने जानकारी दी कि कुल नौ आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक ध्वस्त किया गया और इस पूरे अभियान में नागरिकों या उनके बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

इस सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा “इस दुखद और शर्मनाक घटना में घायल और मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस कठिन समय में शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। मेरी सभी से विनम्र अपील है कि ऐसे समय में उकसाने वाले शब्दों से परहेज करें। यह निर्दोष जानों के लिए भारी पड़ सकता है। बेहतर समझ की जीत हो। इंशाअल्लाह। पाकिस्तान जिंदाबाद!”

Advertisementspot_img

Also Read:

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के बैसारन घाटी में आतंकवादियों ने 26 नागरिकों की हत्या की थी। इसके बाद, भारतीय...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵