नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में इन दिनों एक नई अफवाह ने जोर पकड़ा हुआ है।वह है अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और निर्माता-निर्देशक फराह खान के बीच रिश्तों में खटास आने की। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स द्वारा यह दावा किया गया कि,दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि दोनों के बीच दूरी बढ़ चुकी है।इसके साथ ही ये अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि इस दूरी की वजह दीपिका का हाल ही में फिल्मों से हटना और 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की शर्त हो सकती है।
फराह खान ने अपने व्लॉग में 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर तंज कसा’
बता दे, मामला तब और उछला जब फराह खान ने अपने व्लॉग में 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर तंज कसा। कुछ लोगों ने इसे सीधे तौर पर दीपिका पर निशाना माना और अनबन की कहानी गढ़ दी। यहां तक कि कुछ ने यह भी कह दिया कि रणवीर सिंह ने भी फराह को अनफॉलो कर दिया है। दीपिका का नाम इन दिनों फिल्म Spirit और Kalki 2898 AD से अलग होने को लेकर चर्चा में रहा है, और बताया जा रहा है कि उन्होंने इन फिल्मों से वर्किंग ऑवर्स को लेकर अलग होने का फैसला किया। इन अफवाहों को तब और हवा मिली जब कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स ने दावा किया कि रणवीर सिंह ने भी फराह को अनफॉलो कर दिया है।
फराह खान ने पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी
लेकिन अब खुद फराह खान ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए फराह ने साफ-साफ कहा, क्या बकवास लिखते हो! प्लीज़ कुछ और काम करो।
फराह का यह बयान साफ इशारा करता है कि दोनों के बीच कोई भी मनमुटाव नहीं है। गौरतलब है कि फराह खान ने ही दीपिका पादुकोण को 2007 में फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। इसके बाद दोनों ने साथ में हैप्पी न्यू ईयर में भी काम किया, जो बड़ी हिट साबित हुई थी।
सोशल मीडिया पर दीपिका और फराह के अनफॉलो करने के दावे वायरल
8 घंटे की वर्क शिफ्ट को लेकर कटाक्ष से जुड़ा विवाद
फराह ने इंस्टाग्राम पर कमेंट कर अफवाहों को बताया बेबुनियाद
दीपिका और फराह के बीच पुराना और मजबूत संबंध
दीपिका और फराह के बीच किसी भी प्रकार की अनबन की खबरें फिलहाल केवल अफवाह प्रतीत होती हैं। फराह खान की तीखी प्रतिक्रिया इस बात की पुष्टि करती है कि यह केवल सोशल मीडिया की एक और मनगढ़ंत कहानी है, जिसे तथ्य मानना उचित नहीं होगा।
वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News |




