back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सातवें दिन भी ऋषभ शेट्टी की फिल्म का जलवा कायम, वरुण-जाह्नवी की फिल्म रह गई फीकी

कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज़ के सातवें दिन ही 316 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम रखा, वहीं 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 38.75 करोड़ पर सिमटकर दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । 2 अक्टूबर को एक साथ रिलीज़ हुईं दो बड़ी फिल्में – ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘सनी संसकारी की तुलसी कुमारी’ – बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने थीं। एक ओर जहां ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया, वहीं वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म की रफ्तार धीमी नजर आई।

 ‘कांतारा चैप्टर 1’ का सातवें दिन का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने सातवें दिन 25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। खास बात यह है कि हिंदी बेल्ट से ही फिल्म को 8.5 करोड़ का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। महज सात दिन में फिल्म ने 316 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसे इस साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल कर रहा है।

 ‘सनी संसकारी की तुलसी कुमारी’ का कमजोर प्रदर्शन

दूसरी ओर, वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संसकारी की तुलसी कुमारी’ ने सातवें दिन केवल 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की अब तक की कुल कमाई 38.75 करोड़ पर सिमट गई है। भले ही यह वरुण और जाह्नवी की दूसरी साथ में फिल्म हो, लेकिन दर्शकों पर इसका खास असर नहीं दिख रहा है।

फिल्मी सितारों और मेकर्स पर एक नजर

 ‘कांतारा चैप्टर 1’

निर्देशन व अभिनय: ऋषभ शेट्टी

कहानी: यह 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है

मुख्य कलाकार: ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत (कनकवती), गुलशन देवैया (कुलशेखर)

सिनेमैटोग्राफी: अरविंद एस कश्यप

संगीत: बी. अजननीश लोकनाथ

निर्माता: विजय किरगंदूर (हॉम्बले फिल्म्स)

‘सनी संसकारी की तुलसी कुमारी’

निर्देशक: शशांक खेतान

मुख्य कलाकार: वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा

निर्माता: धर्मा प्रोडक्शंस, मेंटर डिसाइपल एंटरटेनमेंट, करन जौहर, अपूर्व मेहता, आदि

बॉक्स ऑफिस की टक्कर में ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने जबरदस्त बढ़त बना ली है। फिल्म की कहानी, सिनेमैटोग्राफी और संगीत ने दर्शकों को पूरी तरह बांध लिया है। दूसरी ओर, ‘सनी संसकारी की तुलसी कुमारी’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी।अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले हफ्तों में ये अंतर और कितना बढ़ता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵