back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रभास-दीपिका की फिल्म पर चुनाव का साया, अभी नहीं इलेक्शन के बाद रिलीज़ होगी Kalki 2898 AD

प्रभास और दीपिका पादुकोण की साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के निर्देशक का एक बयान भी वायरल हो रहा है। वहीं, फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट भी जारी हुआ है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म इस साल 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार थी। हालांकि, अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे फैंस को झटका लग सकता है।

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का बड़ा उपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास और दीपिका पादुकोण की ‘कल्कि 2898 एडी’ 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर फैंस भी काफी उत्सुक थे। हालांकि अब चर्चा है कि इस फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है। अगर ऐसा होता है तो प्रभास और दीपिका पादुकोण के फैंस और दर्शकों को फिल्म देखने के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है।फिल्म की रिलीज के दौरान देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। पहला चरण 19 अप्रैल को होगा।

ऐसे में चुनाव का आखिरी चरण 1 जून को होगा। माना जा रहा है कि चुनावी माहौल के चलते इस बड़े बजट की फिल्म पर काफी असर पड़ सकता है। जाहिर है इस दौरान लोग चुनाव में व्यस्त होंगे। इससे फिल्म के कलेक्शन पर बड़ा फर्क पड़ सकता है। इस बार फिल्म के कलेक्शन को लेकर मेकर्स कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

निर्देशक नाग अश्विन का अनोखा बयान

आईआईटी बॉम्बे में एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के बारे में बात करते हुए निर्देशक नाग अश्विन ने कहा, ‘हमारे देश में विज्ञान आधारित बहुत कम फिल्में बनी हैं। हमने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है।’ हमें पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी और फिल्म हमारी उम्मीदों पर खरा उतरेगी।’

फिल्म स्टार्ट कास्ट

फिल्म कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज डेट में बदलाव को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह अपडेट जल्द ही रोल आउट होने की उम्मीद है। फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी अहम भूमिका में हैं। बड़ी स्टारकास्ट के साथ बनी इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म सिनेमाघरों में आते ही इतिहास रचती है या नहीं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- दिल देहला देगी विक्रांत मेसी के फिल्म की कहानी, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी, बल्कि अपने लीड एक्टर्स के समर्पण की कहानी...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵