back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शोमेन राजकपूर को श्रद्धांजलि देते समय रेड कार्पेट पर भावुक हुईं रेखा, उन पलों को याद कर नम हुई उनकी आंखें

शुक्रवार की रात बॉलीवुड में छाई सितारों की चमक, शोमेन राजकपूर के भव्य समारोह में भारतीय सिनेमा का लगा मेला।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शुक्रवार की रात बॉलीवुड में छाई सितारों की चमक, शोमेन राजकपूर के भव्य समारोह में भारतीय सिनेमा का लगा मेला, राज कपूर की 100वीं जयंती का समारोह सितारों के चमक-दमक से भरा रहा। इस भव्य समारोह में पूरे कपूर खानदान समेत इंडस्ट्री के लगभग सभी नामी चेहरे उपस्थित रहें। इस दौरान अभिनेत्री रेखा हुई भावुक।

कपूर खानदान ने की शिरकत



इस भव्य समारोह में पूरे कपूर खानदान ने भी लगाया जमघट इकट्ठा हुआ। दादा राज कपूर के विरासत को याद करते हुए पोते रणबीर कपूर, नातिन करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, बहू नीतू कपूर, नातिन रिद्धिमा कपूर साहनी और आलिया भट्ट सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहें। इस समारोह में इंडस्ट्री के लगभग सभी नामी चेहरे उपस्थित रहें।

आलिया के साथ रेड कार्पेट पर रेखा

रेखा ने अभिनेत्री आलिया भट्टे के साथ कार्पेट साझा किया। आलिया सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों की मौजूदगी ने बॉलीवुड के दो युगों का एक शानदार मोमेंट बनाया। वहीं, इस हफ्ते की शुरुआत में पूरे कपूर परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान एक यादगार बातचीत में आलिया भट्ट ने प्रधानमंत्री मोदी से उनकी पसंद के बारे में पूछा, जिस पर पीएम मोदी ने गर्मजोशी से प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं उनके(शोमेन राज कपूर)के गाने जरुर सुनता हूं क्योंकि मुझे इसमें बेहद आनंद आता है। 

शोमेन राजकपूर के जयंती पर अभिनेत्री रेखा ने भी शिरकत कर लगाई महफिल में चार चांद, और अपनी शानदार सुनहरी साड़ी से रेड कार्पेट पर शोमेन राजकपूर के पोस्टर के पास जाकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया । शोमेन के भारतीय सिनेमा में योगदान को याद कर सम्मान देते हुए अपना सिर झुका लिया। इस भावुक पल को देखं वहां खड़े सभी लोग भावुक हो गए । इन पलों के दूसरे ही पल रेखा ने तस्वीरें खिंचवाने पोज दिए। जिसमें वे बेहद ही खुबसूरत लग रहीं थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Sushant Singh Rajput Birthday: टीवी से बड़े पर्दे तक का आसान नहीं था सफर, जानिए एक्टर के फिल्मी करियर के बार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की और फिर बॉलीवुड में...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...