back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जामनगर एयरपोर्ट पर Ranveer Singh और Deepika Padukone का हुआ स्वागत

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने गुरुवार की सुबह अपने पहले बच्चे की अनाउंसमेंट कर दी है। जिसके बाद अब उन्हें जामनगर एयरपोर्ट पर देखा गया और उनका स्वागत भी हुआ।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 1 मार्च 2024 यानी आज से अंबानी परिवार में फंक्शन शुरू हो गया है। जिसमें शामिल होने के लिए कई फिल्में सितारे जामनगर पहुंच गए हैं। वहीं जामनगर एयरपोर्ट पर दीपिका और रणबीर भी नजर आए। बच्चे की अनाउंसमेंट के बाद उनका या पहले मीडिया से आमना-सामना था। उनके आने पर पैपराजी ने उनका स्वागत भी बड़े धूमधाम से किया।

सफेद रंग के आउटफिट में नजर आए कपल

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सफेद रंग का ऑउटफिट पहना हुआ था, जिसमें कपल काफी खूबसूरत लग रहे थे। जामनगर एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही पैपराजी ने उनका स्वागत किया। दीपिका को एक फ्लावर बुके दिया गया और उनका मुंह मीठा कराया गया। इसके बाद दीपिका और रणवीर ने कई पोज भी दिए, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

दीपिका को प्रोटेक्ट करते दिखे रणवीर

जामनगर में जब पैपराजी कपल की तस्वीरें लेने लगे और फैंस उन्हें बधाई देने पहुंचे तब रणवीर अपनी पत्नी को प्रोटेक्ट करते नजर आए। यह देखकर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं दीपिका को बधाई दे रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नवबंर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने दो रीति-रिवाजों के साथ इटली के ‘लेक कोमो’ में शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद कपल माता-पिता बनने वाले हैं।

Ranveer Singh&Deepika Padukone fefd6f4b_8ac4_4539_96ed_90babc086e20.jpg

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी जानकारी

कपल ने इंस्टाग्राम पर एक फीचर इमेज शेयर किया था, इसमें चारों तरफ बच्चे के कपड़े और खिलौने बने हुए थें और सेंटर में सितंबर 2024 लिखा हुआ है। इससे ये अंदाजा लगया जा रहा है कि एक्ट्रेस की डिलीवरी सितंबर 2024 में होने वाली है। वहीं फीचर इमेज में रणवीर और दीपिका का नाम भी लिखा हुआ था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

अंबानी परिवार धूमधाम से मना रहा है छोटी बहू राधिका का बर्थडे, बॉलीवुड सेलेब्स भी आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राधिका ने अपना पहला जन्मदिन अपने ससुराल एंटीलिया में सेलिब्रेट किया है। अंबानी परिवार और मर्चेंट फैमिली के अलावा इस...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...