back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रणवीर ने किया खुलासा, गुजरात में उन्हें क्या पसंद है

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। संजय लीला भंसाली की गोलियों की रासलीला-राम लीला में रोमियो की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक गुजराती की भूमिका निभा रहे अभिनेता रणवीर सिंह गुजरातियों से पहले जितना ही प्यार मिलने की उम्मीद रखते हैं। आगामी फिल्म जयेशभाई जोरदार में वह चुलबुले गुजराती लड़के के किरदार में नजर आएंगे। रणवीर ने कहा कि मैं राम लीला के बाद फिर से एक गुजराती लड़के की भूमिका निभा रहा हूं। यह एक ऐसी फिल्म थी जिसने मुझे इस उद्योग में एक स्टार का दर्जा दिलाया था। राम लीला ने मुझे लोगों से, विशेष रूप से दुनिया भर के गुजरातियों से अविश्वसनीय प्यार दिलाया था। फिल्म के बाद से जब भी मैं किसी गुजराती से मिलता हूं, तो वे हमेशा इस बात का जिक्र करते हैं कि उन्हें राम लीला में मेरा प्रदर्शन कितना पसंद आया था। गुजरात के लिए अपने प्यार के बारे में, सुपरस्टार कहते हैं कि मुझे गुजरात के बारे में सब कुछ पसंद है- इसकी संस्कृति, इसकी जीवंतता, सबसे अच्छा होने का उत्साह, और सबसे महत्वपूर्ण इसके लोग। इसलिए, मैं मैंने जयेशभाई जोरदार हां कहा था। मुझे उम्मीद है कि वे इस फिल्म को भी पसंद करेंगे। मैंने इसे अपना सब कुछ दिया है और मुझे पता है कि हमारे पास उनके सामने पेश करने के लिए एक बहुत खास फिल्म है। बहुप्रतीक्षित यश राज फिल्म्स जयेशभाई जोरदार में अर्जुन रेड्डी फेम शालिनी पांडे भी है, जो रणवीर के साथ बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन नवोदित दिव्यांग ठक्कर ने किया है। फिल्म दुनियाभर में 13 मई को रिलीज हो रही है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵