back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रणवीर अल्लाहबादिया की ‘गंदी बात’ पर एक्शन, भद्दी टिप्पणी करने को लेकर FIR दर्ज होने के बाद माफी मांगी

फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने इंडिया गॉट लेटेंट शो में एक ऐसी भद्दी टिप्पणी की जिसके बाद उनके उनपर FIR दर्ज हो गई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, अपूर्व मखीजा समेत इंडिया गॉट लेटेंट शो के आयोजकों के खिलाफ अभद्र और अश्लील टिप्पणी करने को लेकर FIR दर्ज की है। रणवीर अल्लाहबादिया ने इंडिया गॉट लेटेंट शो में परिवार को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था जिसके बाद उनके खिलाफ न सिर्फ सोशल मीडिया पर तरह तरह की टिप्पणी करने की जा रही है बल्कि उनके खिलाफ FIR दर्ज करके कानूनी शिकंजा भी कसा जा रहा है। हालांकि यूट्यूबर ने माफी मांगी है।

क्या है पूरा मामला?


कॉमेडियन समय रैना के शो इंडिया गॉट लेटेंट में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ,अपूर्व मखीजा और आशीष चंचलानी दिखाई दिए थे। इस दौरान रणवीर अल्लाहबादिया ने परिवार के लेकर कुछ ऐसा कह दिया जो किसी भी तरह से ठीक नहीं ठहराया जा सका। हैरानी इस बात की भी है कि वहां मौजूद सभी लोग इस टिप्पणी पर उनका समर्थन करते हुए दिखाई दिए किसी ने भी इसे गलत बताने की जहमत नहीं उठाई। अब वह इस टिप्पणी की वजह से सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार हो रहे हैं। 

CM फडणवीस ने दिलाया कार्यवाई का भरोसा


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई सीम पार की गई है तो कार्यवाई की जाएगी…बोलने की आजादी को हल्के में नहीं लिया जा सकता। कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह क्रिएटिव नहीं है। इसे कूल नहीं कहा जा सकता। एक मुख्य बात यह भी कि इस भद्दी बातों पर जमकर तालियां मिली और इसपर चिंता करनी चाहिए।

वीडियो जारी कर माफी मांगी


यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने विवाद बढ़ता हुआ देखकर एक्स पर एक वीडियो जारी किया जिसमें वह अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵