नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। पिछले महीने सैफ अली खान के घर में एक अजनबी शख्स ने हमला किया था। 16 जनवरी को एक्टर के मुंबई वाले घर में अजनबी खुश आया था और उसने छह बार चाकू से वार भी किया था। इस दौरान एक्टर घायल हो गए थे तब उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। सैफ अली खान ने हमले के बाद अपना पहला इंटरव्यू दिया है और उन्होंने बताया है कि बेटे तैमूर का रिएक्शन कैसा था।
सैफ अली खान ने बताया पूरा मामला
सैफ अली खान ने दिल्ली टाइम्स को दिए हुए इंटरव्यू में हमले के दौरान की पूरी कहानी बताई। हमलावर ने पूरे 6 बार सैफ अली खान परिवार किया जिससे वह जख्मी हो गए। इसके बाद करीना, तैमूर और जेह पूरा परिवार अपार्टमेंट के नीचे गया और अस्पताल जाने के लिए कैब ढूंढने लगे।
तैमूर ने पिता से पूछा ये सवाल
एक्टर ने कहा, ‘मुझे कुछ दर्द महसूस हो रहा है। मेरी पीठ में कुछ गड़बड़ है। फिर करीना ने कहा कि तुम अस्पताल जाओ और मैं अपनी बहन के घर जाऊंगी। वह लगातार फोन कर रही थी लेकिन कोई नहीं उठा। और हमने एक-दूसरे को देखा, मैंने कहा, ‘मैं ठीक हूं। मैं मरूंगा नहीं और तैमूर ने मुझसे पूछा- क्या आप मर जाएंगे ?’ मैंने कहा, ‘नहीं।’
पिता को अस्पताल ले गए थे तैमूर
शुरुआती रिपोर्ट में यह बताया गया था कि सैफ अली खान के साथ उनके बड़े बेटे इब्राहिम अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टर में बताया कि सैफ अली खान के बेटे तैमूर उनके साथ आए थे। सैफ अली खान ने कहा, ‘वह बिल्कुल शांत था। वह ठीक था। उसने कहा, ‘मैं आपके साथ आ रहा हूं। कुछ हो न जाए, मैं चाहता हूं कि मैं भी वहां रहूं, इसलिए हम- वो और मैं हरि के साथ रिक्शा में गए।’
गले में पट्टी बांध एक्टर ने किया प्रमोशन
सैफ अली खान ने लीलावती अस्पताल में 5 दिन बताए थे। एक्टर की 2 सर्जरी हुई थी उन्हें काफी चोट आई थी। एक्टर को 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई थी। एक्टर हमले के बाद पहली बार प्रमोशन करते नजर आए। सैफ अली खान गले में पट्टी बांध नेटफ्लिक्स इंडिया के इवेंट में लिखे थे। नेटफ्लिक्स फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ का प्रमोशन करते हुए एक्टर को देखा गया।




