back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राणा-साई पल्लवी की विराट पर्वम को मिली रिलीजिंग डेट

हैदराबाद, 7 मई (आईएएनएस)। एक्टर राणा दग्गुबाती और साई पल्लवी की फिल्म विराट पर्वम को आखिरकार रिलीजिंग डेट मिल गई है। यह फिल्म अब 1 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। राणा ने इस फिल्म में कॉमरेड रावण अरन्या की भूमिका निभाई है। उनका यह किरदार 1990 के दशक की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। वहीं साई वेनेला का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। विराट पर्वम युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित एक अद्भुत प्रेम कहानी को बयां करेगा। कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के कारण विराट पर्वम की रिलीज डेट कई बार रद्द कर दी गई थी। फिल्म को अब जाकर रिलीजिंग डेट मिली है। वेणु उडुगुला के पीरियड ड्रामा फिल्म में प्रियामणि, नंदिता दास, निवेथा पेथुराज, नवीन चंद्र, साईं चंद, देवी प्रसाद, आनंद रवि भी शामिल हैं। श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर सिनेमाज के सुधाकर चेरुकुरी द्वारा निर्मित फिल्म को डी सुरेश बाबू प्रोड्यूस कर रहे हैं। –आईएएनएस पीके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵