back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में आई राखी सावंत, पाक एक्‍ट्रेस की कर दी तारीफ

एक्ट्रेस राखी सावंत ने हानिया आमिर का समर्थन किया है। और हानिया की तारीफ में राखी सावंत ने एक सोशल मीडिया पर पोस्‍ट भी शेयर किया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म ‘सरदार जी 3’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्‍म के ट्रेलर रिलीज होने बाद से ही दिलजीत दोसांझ को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, फिल्‍म सरदार जी 3 में दिलजीत दोसांझ के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी नजर आ रही है। इस पाक अभिनेत्री के कास्ट करने को लेकर विवाद हो रहा है। तो वहीं, एक्ट्रेस राखी सावंत ने हानिया आमिर का समर्थन किया है। और हानिया की तारीफ में राखी सावंत ने एक सोशल मीडिया पर पोस्‍ट भी शेयर किया। उन्होंने हानिया आमिर को ‘स्वीटहार्ट’ बताया। और बॉलीवुड डेब्‍यू के लिए हानिया को बधाई दी।

View this post on Instagram

राखी सावंत ने पोस्ट में की तारीफ

राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर फिल्‍म ‘सरदार जी 3’ से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें राखी सावंत ने लिखा ‘बधाई हो मेरी स्वीटहार्ट हानिया आमिर। मैं बहुत खुश हूं। आखिरकार आप बॉलीवुड फिल्म में हो। मुबारक हो दिलजीत सरदार जी 3।’ 

एक दूसरी पोस्ट में राखी सावंत ने फैंस से दिलजीत की फिल्‍म देखने की अपील की है। उन्‍होने कहा कि आप सभी लोग दिलजीत दोसांझ की फिल्म देखें। उन्होंने पोस्ट में लिखा ‘हर किसी को ये फिल्म देखनी चाहिए। सरदार जी 3 से हानिया आमिर डेब्यू कर रही हैं। हर किसी को उनकी तारीफ करनी चाहिए। वह मेरी पसंदीदा हैं। मुबारक हो खुदा आपकी हिफाजत करे।’

राखी सावंत की पोस्‍ट से नाराज कई यूजर्स

वही, राखी सावंत के इस पोस्‍ट के बाद कई यूजर्स नाराज है। एक तरफ जहां पूरी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री इस वक्त दिलजीत दोसांझ के खिलाफ है, तो वही, राखी सावंत उनका समर्थन कर रही हैं और हानिया आमिर की तारीफ कर रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने राखी सावंत से नाराजगी जता रहे है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि, सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर को कास्ट करने के लिए आलोचना झेलनी पड़ रही है। उन पर राष्ट्रीय भावनाओं को आहत करने आरोप है। कहा जाता है कि, पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, इसके बावजूद दिलजीत ने पाक एक्ट्रेस को अपनी फिल्म में लिया।

दिलजीत दोसांझ ने दी प्रतिक्रिया

वही, इस पूरे विवाद पर दिलजीत दोसांझ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में एक्‍टर ने बताया कि उनकी यह फिल्म तब पूरी हो चुकी थी, जब भारत और पाकिस्तान के बीच कोई विवाद नहीं था। उन्होंने कहा ‘जब यह फिल्म बनी थी तब हालत ठीक थी। आपको बता दें कि पहलगाम में इसी साल 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की। तब से दोनों की बीच रिश्ते खराब हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵