नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर के साथ-साथ लोगों के दिलों में भी जगह बनाना काफी मुश्किल का काम होता है। खासकर एक्टर और एक्ट्रेस के लिए। हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे हीरे हैं, जिन्होंने अपनी चमक से न सिर्फ फिल्मी पर्दे को रोशन किया है, बल्कि लोगों के दिलों में भी जगह बनाई है। इसमें राजपाल यादव का भी नाम शामिल है आपको बता दें कि उन्होंने अब तक एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्मों में अपना जादू चलाया है। आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस खास मौके पर उनके बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।
राजपाल यादव का करियर
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के बड़ा थाना क्षेत्र में जन्मे राजपाल यादव ने अपनी मेहनत के दम पर आज बॉलीवुड में छाए हुए हैं और लाखों लोगों के दिलों में राज करते हैं। बचपन में उनके गांव में एक भी घर पक्का नहीं था। उनका घर भी कच्चा था और वह गांव के दूसरे बच्चों के साथ गड्ढों में भरे पानी में खेलते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। जैसे-तैसे खेती से घर-परिवार का गुजारा चलता था। पर पिता ने उन्हें किसी बात की कमी महसूस नहीं होने दी। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद राजपाल यादव ने रोजी-रोटी कमाने के लिए आर्डनेंस क्लॉथ फैक्ट्री में टेलरिंग से अप्रेंटिस का कोर्स किया।
इस प्रकार चुनाव बॉलीवुड में करियर
एक्टर ने लखनऊ की भारतेंदु नाट्य अकेडमी और दिल्ली के नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से थिएटर व ऐक्टिंग के गुर सीखे। राजपाल यादव फिर मुंबई आ गए और यहां उनका हर निर्माता-निर्देशक के दरवाजे पर जाने का सिलसिला शुरू हो गया। बॉलिवुड में कदम जमाने के उन्हें खूब मशक्कत करनी पड़ी। एक्टर ने इंटरव्यू में कई बार इस बात का जिक्र किया है कि जब उनके पास पैसे नहीं होते थे तो वह दूर-दूर तक पैदल जाते थे। लेकिन आज एक्टर की किस्मत बदल गई है और अब तक उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम करके दर्शकों का दिल जीत लिया है तो वहीं हाल में ही उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ भी रिलीज होने वाली है।




