नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 1 मई सिनेमा लवर्स के लिए बहुत खास रहने वाला है क्योंकि इस दिन बॉलीवुड, टॉलीवुड, कॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों की जबरदस्त टक्कर होने वाली है। इस नए महीने में कौन सी फिल्म कितना अच्छा प्रदर्शन करती है यह देखना भी काफी रोचक होने वाला है।
टूरिस्ट फ़ैमिली
इस लिस्ट में पहले नंबर पर शशिकुमार और सिमरन की फिल्म ‘टूरिस्ट फ़ैमिली’ है। यह फिल्म 1 मई को थिएटर में रिलीज होने वाली है। यह एक पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म में श्रीलंकाई तमिल परिवार देश छोड़ने की योजना बनाते हैं।
अभ्यंतरा कुट्टावली
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से आसिफ अली की एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘अभ्यंतरा कुट्टावली’ रिलीज के लिए तैयार है। 1 मई को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म में आसिफ अली और तुलसी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
रेड 2
बॉलीवुड की बात करें तो 1 मई को अजय देवगन की फिल्म रेड 2 रिलीज हो रही है। फिल्म अजय देवगन के अलावा वाणी कपूर और रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। इस साल अजय देवगन की यह फिल्म लोगों को इंप्रेस करने वाली है।
द भूतनी
संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ भी 1 मई को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है। इस फिल्म का इंतजार भी फैंस को काफी लंबे समय से रहा है। यह एक मल्टी स्टार फिल्म है जो हंसाने के साथ-साथ डराएगी।
थंडरबोल्ट्स
जो लोग हॉलीवुड फिल्मों को देखना पसंद करते हैं वह 1 मई को थंडरबोल्ट्स देख सकते है। यह भी बाकी फिल्मों की तरह एक ही दिन रिलीज हो रही है।
HIT 3
तेलुगु सिनेमा की बात करें तो सुपरस्टार नानी की फिल्म HIT 3 भी 1 मई को थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है। इन सभी फिल्मों के साथ इस फिल्म का भी महाक्लेश देखने को मिलेगा। यह सभी फिल्में एक साथ रिलीज हो रही है। अब देखना यह है कि किसकी परफॉर्मेंस तेज रहती है। सभी इंडस्ट्री की एक-एक फिल्में एक दूसरे के साथ भिड़ने के लिए तैयार है।




