back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अक्षय कुमार की एक्ट्रेस ने इरफान खान के साथ की फिल्म को लेकर जताया अफसोस, सुपरहिट मूवी को लेकर ऐसा क्यों कहा?

राधिका मदान अपने करियर की अच्छी शुरुआत कर रही हैं जिसमें वह एक से बढ़कर एक फिल्में दे रही हैं। फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' को लेकर एक्ट्रेस को एक चीज का मलाल रह गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान ने टीवी सीरियल ‘बेशक’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। राधिका ने बड़े पर्दे पर कदम रखते ही खुद को साबित कर दिया है। एक्ट्रेस फिलहाल अपनी फिल्म ‘सरफिरा’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह एक्टर अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉरमेंस नहीं दे पाई, लेकिन अक्षय कुमार ने एक्ट्रेस की खूब तारीफ की है। राधिका मदान ने एक इंटरव्यू के दौरान दिवंगत एक्टर इरफान खान को लेकर बातचीत की है।

इरफान खान से बात नहीं करती थी राधिका मदान 

राधिका मदान और इरफान खान ने एक साथ फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में स्क्रीन शेयर किया था। इस फिल्म में राधिका इरफान खान की बेटी का किरदार निभा रही थीं। राधिका ने इरफान खान को लेकर कहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह एक्टर से बातचीत नहीं करती थी इस बात का उन्हें बेहद अफसोस है।

फिल्म देखकर आई याद

राधिका मदान अपनी खास दोस्त को अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ दिखा रही थीं। इस दौरान उन्हें इरफान खान की याद आई। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं इस फिल्म को देखते हुए सोच रही थी कि क्या फिल्म दोबारा बन सकती है। मुझे इरफान सर की याद आ रही थी, मैं यही सोच रही थी कि मैंने सेट पर उनसे बात क्यों नहीं की। मैं सेट पर उन्हें स्पेस देती थी और अपने किरदार पर ध्यान देती थी। इसके अलावा मैं इरफान सर को पिता के किरदार में ही देखती थी।’

बात करने का सही टाइम

राधिका मदान ने बताया कि वह ऐसा सोचती थी की फिल्म खत्म होने के बाद बात करने का बहुत समय है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि इरफान खान बहुत सारी चीजों से जूझ रहे थे। उन्होंने बताया वह जब तक मुझसे बात करने नहीं आते थे, मैं उनसे बात नहीं करती थी। 

कब रिलीज हुई थी फिल्म

साल 2020 में फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ रिलीज हुई थी जिसे 4 साल हो चुके हैं। इस फिल्म में एक सिंगल फादर और उनकी बेटी की खूबसूरत कहानी को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी रिश्ता और बेटी की विदेश में पढ़ाई के बीच घूमती है। फिल्म में यह दिखाया गया है कि एक पिता आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद भी बेटी के विदेश में पढ़ने के सपने को पूरा करता है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से खूब प्यार मिला फिल्म सुपरहिट रही।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार-

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक...

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵