back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहले सिद्दू मूसेवाला को मारा, अब किस मशहूर पंजाबी सिंगर की जान लेने पर उतारू है लॉरेंस गैंग?

पंजाबी गायक परमिश वर्मा को लॉरेंस गैंग की ओर से धमकी दी गई है। इस धमकी भरे कॉल में उनसे 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लॉरेंस गैंग की ओर से मशहूर चेहरों को धमकी देने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में पहले इस गैंग से हर दिल अजीज सिद्दू मूसेवाला की हत्या की। अब सूत्रों के मुताबिक मिल रही ताजा जानकारी के अनुसार लॉरेंस गैंग ने सिंगर परमिश वर्मा को धमकी दी है जिसमें 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है।

परमिश वर्मा को लॉरेंस गैंग की धमकी

पंजाबी गायक परमिश वर्मा को लॉरेंस गैंग की ओर से धमकी दी गई है। इस धमकी भरे कॉल में उनसे 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई। दरअसल, ये धमकी सीधे तौर पर परमिश वर्मा को नहीं मिली है लेकिन लुधियाना पुलिस के मुताबिक फिरौती मांगने वाले शख्स का नाम हैरी बॉक्सर है जिसने विदेशी नंबर से कॉल करके परमिश के साथ हरविंदर सिंह हार्डी से फिरौती की मांग की है। धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि अगर फिरौती नहीं दी गई तो हरविंदर और परमिश दोनों को जान से मार दिया जाएगा।

पहले भी गैंगस्टर्स के निशाने पर रहे है कलाकार

यह पहला मामला नहीं है जब किसी कलाकार को लॉरेंस गैंग की तरफ से धमकी दी गई है। यह सिलसिला लगातार चलता आ रहा है। खासकर उन कलाकारों को ज्यादा निशाना बनाया जाता है जो अपने कला के दम पर अपना लोहा मनवाते हैं और अच्छी खासी लोकप्रियता रखते हैं। सिद्दू मूसेवाला की हत्या इस बात का उदाहरण है। परमिश वर्मा भी युवाओं में अपनी अलग ही पैठ रखते हैं। शायद की कोई ऐसी पार्टी हो जिसमें परमिश वर्मा के गाने न बजाए जाते हों। गैंगस्टर्स इन कलाकारों की लोकप्रियता से इस बात का अंदाजा लगा लेते हैं कि वह कलाकार आर्थिक रूप से कितना सक्षम है। इसी को आधार बनाकर वह फिरौती की मांग करते हैं। परमिश वर्मा का केस भी कुछ अलग नहीं है।

मंहगी गाड़ियों के शौकिन है परमिश वर्मा

परमिश वर्मा अपनी गाढ़ी कमाई से नई नई और महंगी गाड़ियों का अपना शौक पूरा करते हैं। उनके कलेक्शन में करोड़ों रुपयों की गाड़िया हैं जिसमें 4 करोड़ रुपये की कीमत वाली लोम्बोर्गिनी की टेक्निका, 6 करोड़ की रॉल्स रॉयस की रैथ, 4 करोड़ की जी वैगन और 7 करोड़ रुपये की बेंटले की बेंटायगा भी शामिल है। उनके इसी पैसे पर लॉरेंस गैंग की नजरें टिकी हुई हैं। यही रकम वह फिरौती के रूप में चाहता है।

इसी वजह से कलाकार छोड़ देते हैं देश?

इस बात में कोई दोराहे नहीं है कि हर कोई व्यक्ति अपनी सुरक्षा को सर्वोपरि रखना चाहता है। ऐसे में जेल में रहकर अपने गैंग के जरिए फिरौती मांगने का चलन कलाकारों को देश छोड़ने पर मजबूर कर रहा है। जो टैलेंट भारत में रहकर भारतीय युवाओं के प्रेरणास्त्रोत के रूप में काम कर सकता है। वह इन धमकियों की वजह से विदेशों में अपना हुनर निखारने लगता है जो कि देश के रूप में चिंता का विषय है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में गैंगवार की आहट: लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग, नए गैंग ने ली जिम्मेदारी; पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अंडरवर्ल्ड से जुड़ी गतिविधियों ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात कुख्यात...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵