back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाकाल की शरण में पहुंचे पंजाबी सिंगर दिलजीत, भस्म आरती के बाद किया ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप

मध्‍य प्रदेश के इंदौर में लाइव कॉन्सर्ट करने के बाद जाने-माने पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ मंगलवार सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मध्‍य प्रदेश के इंदौर में लाइव कॉन्सर्ट करने के बाद जाने-माने पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ मंगलवार सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां दिलजीत ने नंदी हॉल में बैठकर सुबह होने वाली बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी और बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन कर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप किया। इस दौरान दिलजीत सिर पर सफेद पगड़ी, सफेद रंग की धोती पहने नजर आए। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित राम गुरु व राघव पुजारी ने यह पूजन संपन्न कराया। 

महाकालेश्वर मंदिर की जनसंपर्क अधिकारी गौरी जोशी ने बताया कि पंजाबी सिंगर दिलजीत सिंह दोसांझ मंगलवार सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती की और उसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर भगवान का पूजन दर्शन भी किया। वहीं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा दिलजीत दोसांझ का सम्मान भी किया गया।

बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए दिलजीत सिंह से बाबा महाकाल को अद्वितीय बताया। उन्‍होंने आरती देखने और बाबा महाकाल के दर्शन करने के अनुभव के बारे में कहा कि क्या अनुभव रहा, कैसा अनुभव रहा, इसके लिए मेरे पास शब्द ही नहीं है। ॐ नमःशिवाय। बता दें कि भस्म आरती समाप्त होने के बाद दिलजीत से मिलने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच गई। हालांकि सुरक्षा के तहत उन्हें तुरंत रवाना किया गया। दिलजीत की महाकाल के प्रति श्रद्धा और उनकी आध्यात्मिक यात्रा ने उनके प्रशंसकों और श्रद्धालुओं के दिलों को छू लिया।

दिलजीत ने शेयर किया वीडियो


दिलजीत ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वे महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करते हुए शिवभक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जय श्री महाकाल।’ उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ का बीते 8 दिसंबर को इंदौर में कंसर्ट का आयोजन था। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग आए। बता दें कि इससे पहले उनके इंदौर में कॉन्सर्ट को लेकर काफी विवाद हो रहे थे। लेकिन इस सबके बावजूद शांतिपूर्ण ढंग से यह आयोजन संपन्‍न हुआ।

Advertisementspot_img

Also Read:

बाबा के दरबार में भी टिकट? महाकाल मंदिर की आरती पर ₹250 शुल्क से मचा बवाल, सड़क पर उतरे श्रद्धालु

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क । उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में संध्या और शयन आरती के लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपये शुल्क लागू...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵