back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विष्णु मांचू की फिल्म के स्पेशल सॉन्ग को कोरियोग्राफ करेंगे प्रभु देवा

चेन्नई, 5 मई (आईएएनएस)। मशहूर कोरियोग्राफर से एक्टर और निर्देशक बने प्रभु देवा तेलुगु स्टार विष्णु मांचू की अगली फिल्म के स्पेशल सॉन्ग को कोरियोग्राफ करेंगे। सूत्रों का कहना है कि निमार्ता, दर्शकों को फिल्म की ओर खींचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। इस कड़ी में प्रभु देवा से स्पेशल सॉन्ग को कोरियोग्राफ किए जाने का फैसला लिया गया। एक सूत्र का कहना है, जब प्रभु देवा से बात की गई, तो वह गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए तैयार हो गए। गाने की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में पिछले दो हफ्तों से चल रही है। यह फिल्म का दूसरा शेड्यूल है। इस मामले को लेकर, विष्णु का कहना हैं कि यह एक शानदार गाना है और प्रभु देवा के साथ काम करना मेरा सपना रहा है। हमें उम्मीद है कि यह सुपरहिट रहेगा और दर्शकों को पसंद आएगा। इस फिल्म की स्क्रिप्ट जी नागेश्वर रेड्डी ने लिखी है। नागेश्वर रेड्डी डेनिकैना रेडी और ईदो रकम आओ रकम जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। यह एक एक्शन कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन ईशान सूर्या करेंगे। भानु ने फिल्म के डायलॉग्स लिखे हैं, वहीं अनूप रूबेंस फिल्म में मधुर संगीत देंगे। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...