back to top
21.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फोटो खिंचाने के बहाने पूनम पांडे को किस करने की कोशिश करने लगा शख्स, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर पूनम पांडे का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स फोटो खिंचवाने के बहाने उन्हें किस करने की कोशिश करता है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सोशल मीडिया पर पूनम पांडे का वीडियो या फिर फोटोज हमेशा ही चर्चा में रहता है। इस बार भी एक्ट्रेस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो हैरान कर देने वाला है। इस वीडियो में नजर आ रहा है की एक फैन उनके पास फोटो खिंचवाने आता है और उन्हें अचानक किस करने की कोशिश करता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद फैंस नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।


फैन ने की किस करने की कोशिश


पूनम पांडे का यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से लेकर इंस्टाग्राम तक छाया हुआ है। वीडियो में पूनम पांडे लाल कलर की ड्रेस पहने हुए खड़ी हैं तभी अचानक एक फैन उनके पास आता है। पहले तो पूनम पांडे उन्हें देखकर हैरान रह जाती हैं लेकिन जैसे ही वह सेल्फी के लिए पास बढ़ती हैं शख्स उन्हें किस करने की कोशिश करता है। इसके बाद पूनम पांडे शख्स को पीछे की तरफ धक्का देती हैं और भागती हैं।

पूनम पांडे को बुरा-भला कहने लगे ट्रोल्स 


सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स ऐसे हैं जो पूनम पांडे को कॉल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये वीडियो स्क्रिप्टेड है।’ दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘पूनम पांडे लाइमलाइट में रहने के लिए कुछ भी कर सकती हैं।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ’50 रुपये काट ओवरएक्टिंग के।’ अन्य यूजर्स का कहना है कि पहले कैंसर पर झूठ और अब ये। हद हो गई।


सर्वाइकल कैंसर कैम्पेन की वजह से आलोचना का शिकार हुई थीं पूनम पांडे


फरवरी 2024 में एक दिन अचानक खबर आई कि पूनम पांडे का निधन हो गया है। कहा गया कि पूनम पांडे का निधन सरवाइकल कैंसर की वजह से हुआ है। बाद में सरवाइकल कैंसर अवेयरनेस कैम्पेन में पूनम पांडे नज़र आईं और उन्होंने बताया कि मौत की झूठी खबर फैलाने के पीछे मकसद ये था कि लोग सरवाइकल कैंसर के वैक्सीन के लिए जागरूक हों और समय रहते इससे बचाने वाली एचपीवी वैक्सीन लगवा लें। इस कैम्पेन के बाद पूनम पांडे की खूब आलोचना भी हुई थी कि मैसेज देने के लिए इस तरह की अफवाह फैलाने की ज़रूरत नहीं थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘इतना मारूंगी’ डायलॉग पर आवेज दरबार का डांस हुआ वायरल, अनुपमा फैंस हुए खूब एंटरटेन, अनुज ने भी दिया रिएक्शन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीवी शो अनुपमा इस समय अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ टीआरपी लीडर बना हुआ है। रुपाली गांगुली का...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...