back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एआर रहमान के बयान पर सियासी विवाद, BJP नेता अर्जुन सिंह की टिप्पणी से मचा बवाल

एआर रहमान के काम कम मिलने वाले बयान पर बीजेपी के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह की धर्म से जुड़ी टिप्पणी ने बड़ा सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। इस बयान के बाद बॉलीवुड, धर्म और राजनीति को लेकर बहस तेज हो गई है

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। संगीतकार एआर रहमान के हालिया बयान के बाद एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अब पहले की तुलना में काम कम मिल रहा है। इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल से बीजेपी के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने ऐसी टिप्पणी की, जिसने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तीखी बहस छेड़ दी है।

अर्जुन सिंह ने एआर रहमान की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि वह उनके संगीत का सम्मान करते हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने धर्म से जुड़ा विवादित बयान भी दे दिया। उन्होंने दावा किया कि एआर रहमान ने फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाया था और अब उन्हें सनातन धर्म में वापस लौटना चाहिए। इस बयान के बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई।

”आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का प्रभाव कम हो रहा है”

पूर्व सांसद ने अपने बयान में बॉलीवुड की मौजूदा स्थिति पर भी टिप्पणी की। उनका कहना था कि आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का प्रभाव कम हो रहा है, जबकि साउथ सिनेमा लगातार मजबूत हो रहा है। अर्जुन सिंह के मुताबिक, साउथ फिल्मों की कहानियां और प्रस्तुति दर्शकों को ज्यादा पसंद आ रही हैं, इसी वजह से डब की गई फिल्मों को भी व्यापक दर्शक मिल रहे हैं।

”बॉलीवुड ने धीरे-धीरे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से दूरी बना ली है”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बॉलीवुड ने धीरे-धीरे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से दूरी बना ली है, जिसका असर अब फिल्म इंडस्ट्री की स्थिति पर दिखाई दे रहा है। अर्जुन सिंह ने आगे कहा कि आने वाले समय में भारत की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होगी, लेकिन उनके इस बयान को कई लोगों ने भड़काऊ और अनावश्यक बताया।

”कलाकारों को अपनी मूल पहचान से जुड़े रहना चाहिए”

इस विवाद पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले भजन गायक अनूप जलोटा भी एआर रहमान के बयान पर अपनी राय रख चुके हैं, जिसपर अनूप जलोटा ने कहा कि, अगर एआर रहमान सनातन धर्म में लौट आते हैं तो उन्हें फिर से काम मिलने लगेगा। जलोटा ने यह भी कहा कि भारतीय संगीत और संस्कृति की जड़ें सनातन परंपरा से जुड़ी हैं और कलाकारों को अपनी मूल पहचान से जुड़े रहना चाहिए।जिस पर भी सोशल मीडिया में चर्चा हुई थी। फिलहाल, एआर रहमान की ओर से इन टिप्पणियों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन मामला राजनीतिक और सामाजिक बहस का रूप ले चुका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी! जानें कब रिलीज होंगी ये मच-अवेटेड फिल्में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...