नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर सैफ अली खान के ऊपर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस ने पकड़ लिया था। इसके बाद कोर्ट में उसे पेश किया गया जहां कोर्ट ने 5 दिन की कस्टडी में रहने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को सैफ अली खान के घर लेकर गई और घटना सीन भी रीक्रिएट करने को कहा ताकि पुलिस अच्छे से समझ सके की घटना आखिर हुई कैसे थी।
हर एंगल से जांच पड़ताल
आरोपी को पुलिस सैफ अली खान के घर लेकर गई और घटना का तीन दोहराने को कहा ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने हमले की घटना को किस तरह से अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस उसे नेशनल कॉलेज बस स्टॉप लेकर गई। इसके बाद पुलिस शहजाद को बांद्रा रेलवे स्टेशन लेकर गई। इसके बाद पुलिस आरोपी को वापस बांद्रा पुलिस स्टेशन लेकर आ गई। पुलिस इस घटना से जुड़ी हर एक चीज पर पक्की नजर बनाए बैठी है। और हर एंगल से इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।
आरोपी पर पुलिस की हर तरफ से नजर
घटना से जुड़ी एक रिपोर्ट के अनुसार पता लगा था कि आरोपी बांग्लादेशी है। इसको लेकर भी पुलिस जांच में जुटी हुई है।हमले के पीछे विदेशी साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस इसका भी पता लग रही है कि इसके साथ कोई और तो नहीं मिला हुआ था।
सैफ अली खान आज हो सकते हैं डिस्चार्ज
एक्टर सैफ अली खान की बात करें तो वह अभी भी लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सेहत में काफी ज्यादा सुधार हो रहा है और वह आज डिस्चार्ज भी हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने बताया है कि उनके डिस्चार्ज का पेपर तैयार हो रहा है।




