नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंस्टाग्राम पर अवनीत कौर की फोटो लाइक को लेकर विराट कोहली पर किए गए तंज पर सिंगर राहुल वैद्य ने अब इसपर सफाई देते हुए बताई ये बड़ी बात, जब पैपराज़ी ने राहुल वैद्य से विराट कोहली को पागल कहने पर सवाल पूछा तो उन्होने इस पर अपनी सफाई देते हुए ये बड़ी बात बताई है। जाने क्या कहा?
राहुल ने अब इसका जवाब देते हुए बताया
सिंगर राहुल वैद्य के विराट कोहली पर किए हालिया कमेंट को लेकर पैपराजी ने सवाल किया जिसपर राहुल ने अब इसका जवाब देते हुए बताया कि उन्होनें ऐसा क्यो कहा? बता दे कि, मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए राहुल के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आए है जिसमें एक पैपराजी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में, राहुल ने थोड़ी बातचीत की है।
मुझे क्यों ब्लॉक किया उसका जवाब चाहिए मुझे।
राहुल वैद्य से जब पैपराज़ी ने पूछा कि विराट को “पागल” कैसे कह सकते हैं, तो राहुल ने कहा, मेरे परिवार और मेरी पत्नी को विराट के प्रशंसकों द्वारा गंदी गालिया दी गई थी, जिसका मेरे पास सबूत भी है। इसपर पैपराजी ने कहा, आप विराट कोहली को ग़लत बोलोगे तो उनके फैंस गाली ही देंगे । तब राहुल ने कहा, मैंने लोगों को कुछ नही कहा था मैं खुद क्रिकेट का सबसे बड़ा फैन हूं। आखिर उन्होनें मुझे क्यों ब्लॉक किया उसका जवाब चाहिए मुझे।
हमारे पास तो बहुत समयहै।
बता दे कि, ये किस्सा तब से शुरु हुआ है जब से राहुल ने विराट कोहली पर एक्ट्रेस अवनीत कौर के एक पोस्ट को लाइक करने कमेंट किया था। इसपर राहुल ने दावा करते हुए बताया कि, विराट ने उन्हें ब्लॉक कर दिया। साथ ही उनके फैंस द्वारा उन्हें, उनकी पत्नी दिशा परमार और बहन श्रुति वैद्य को गाली दी गई । इस पर पैपराजी ने राहुल से कहा, विराट के पास इतना टाईम कहां होगा सर आपको ब्लॉक करने का। इसपर राहुल वैघ ने भी कह दिया तो बस ठीक है हमारे पास तो बहुत समयहै।
एल्गोरिदम आपकी फोटोज को लाइक किया
राहुल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, आज के बाद ऐसा हो सकता है कि, इंस्टा का एल्गोरिदम बहुत सारी फोटोज को लाइक कर दे जो मैंने नही की है। तो, जो भी लड़की हो मैं बता रहा हूं आगे चलकर, एल्गोरिदम आपकी भी कई फोटोज को लाइक कर सकता है। तो आगे से मेरी विनती है कि, इन सबके लिए पीआर न करें क्योंकि यह मेरी गलती नहीं होगी। यह इंस्टाग्राम की गलती है । तो दोस्तों इंस्टाग्राम के एल्गोरिथम ने ही विराट कोहली को बोला होगा कि मैं तेरी तरफ से राहुल वैद्य को ब्लॉक करता हूं’। सही है ना?
आप सभी विराट कोहली के फैंस दौ कौड़ी के बेकार जोकर है
अब ये विवाद कितना गहराता है ये तो वक्त ही बताएंगा, फिलहाल तो, ये मामला थमता नही दिखाई दे रहा, राहुल ने विराट कोहली के फैंस को विराट से भी बड़ा जोकर कहा है, उन्होंने यह भी कहा, आप मुझे गाली दे रहे ये ठीक है, लेकिन आप मेरी पत्नी, मेरी बहन इसमें नही घसीट सकते जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है! इसलिए आप सभी विराट कोहली के फैंस दौ कौड़ी के बेकार जोकर है।




