back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

OTT Release This Week: ओटीटी पर इस पूरे हफ्ते मचेगा बवाल, रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म को पसंद करने वालों के लिए यह हफ्ता खास होने वाला है। ओटीटी पर इस हफ्ते कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ओटीटी प्लेटफॉर्म को पसंद करने वालों के लिए यह हफ्ता खास होने वाला है। ओटीटी पर इस हफ्ते कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। इनमें से अधिकतर फिल्मों को सिनेमाघरों के बाद सीधे ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाता है। जुलाई, 2025 के दूसरे हफ्ते में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कई सारा मसाला आने वाला है। जिसे आप घर पर बैठकर फूल मजे ओर एंटरटेनमेंट कर सकते है। 

कई लोगों का ओटीटी प्लेटफॉर्म पसंदीदा होता है। ऐसे में इस सप्‍ताह कई वेब सीरीज देखने का मिलेगी। इस लिस्ट में के. के. मेनन की मच अवेटेड वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स का दूसरा सीजन भी शामिल है। पहले ये सीरीज 11 जुलाई को रिलीज होनी थी लेकिन किसी वजह से इसे टाल दिया गया था। आइए देखें पूरी लिस्ट…

द समर आई टर्न्ड प्रिटी (The Summer I Turned Pretty)

साल 2022 में रिलीज हुई अमेरिकन रोमांटिक टीवी सीरीज का तीसरा सीजन ‘द समर आई टर्न्ड प्रिटी’ 16 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है। इस बार सीरीज की कहानी बेली और उसकी मां के इर्द-गिर्द घूमेगी। सीरीज में लोला तुंग, क्रिस्टोफर ब्रिनी, जैकी चुंग और रेचल ब्लैंचर्ड जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

अनटैम्ड (Untamed)

जिन लोगों को मर्डर मिस्ट्री वाली फिल्में या सीरीज देखना पसंद है, उनके लिए 17 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर ‘अनटैम्ड’ के रिलीज होने का इंतजार करना होाग। ये अमेरिकी मर्डर मिस्ट्री पर बनी टीवी सीरीज है, जो योसेमाइट नेशनल पार्क पर आधारित है। सीरीज में सैम नील और एरिक बाना लीड रोल में नजर आएंगे।

स्पेशल ऑप्स 2 (Special Ops 2)

अभिनेता के. के. मेनन की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 2’ इस हफ्ते रिलीज हो रही है। इस सीरीज को पहले 11 जुलाई को रिलीज किया जा रहा था लेकिन अब इसे 18 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।

कुबेर (Kuber)

साउथ स्‍टारर एक्टर नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना की एक्शन फिल्म ‘कुबेर’ पिछले महीने 20 जून में सिनेमाघरों में दस्‍तक दी है। एक महीना पूरा होने से दो दिन पहले ही ये फिल्म ओटीटी पर आने को तैयार है। ‘कुबेर’ को 18 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।

द भूतनी (The Bhootni)

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और मौनी रॉय की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’(‘The Bhootni’) सिनेमाघरों में मई, 2025 को रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जा रहा है। ये फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हो रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵