नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड में डर का माहौल है। NCP नेता की हत्या के बाद Lawrence Bishnoi Gang ने सलमान खान और मुनव्वर फारूकी को धमकी दी है। वहीं, अब सिंगर Neha Kakkar और उनके पति Rohanpreet Singh को भी धमकी मिली है। ये धमकी बाबा बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह अकाली ने एक वीडियो के जरिए दी है।
समाज में गंदगी परोस रहे हैं – निहंग मान सिंह
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जारी करते हुए निहंग मान सिंह अकाली ने साफ तौर पर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, ‘अब बारी बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की है। नेहा कक्कड़ तक हमारा संदेश पहुंचा देना कि वो अपने पति को पर्दे में रखे। तुम लोगों ने पंजाब का बेड़ा गर्क कर दिया। कुछ थोड़ी बहुत शर्म कर लो, तुम लोग क्या चीजें लेकर बैठे हो। हमने माना कि तुम लोग फिल्मी स्टार और अच्छे सिंगर हो, तो आप कोई अच्छा काम कर लो और सोच भी अपनी अच्छी रखो। आप लोग अपने बच्चों को क्या परोस रहे हो।’
कौन हैं निहंग मान सिंह
Nihang Mann Singh Akali के बारे में जाने तो वह अकाली पांचवें तख्त के सिंह बाबा बुड्ढा दल 96 करोड़ी से संबंध रखते हैं। निहंग मान सिंह सोशल मीडिया पर जो लोग अश्लीलता और अभद्रता फैलाते हैं उनके खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वह निसाहाए लोगों की मदद भी करते हैं।





