back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pahalgam आतंकी हमले पर भड़के Nawazuddin Siddiqui, बोले-बहुत शर्मनाक है…

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हो गया और इस हमले में 27 पर्यटकों की जान चली गई वहीं बीते दिन एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इसपर गुस्सा करते हुए काफी कुछ कहा।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर हरकिसी का गुस्सा सामने आ रहा है। आम जनता से लेकर फिल्म स्टार्स तक सभी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दें रहे हैं और सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं। बता दें कि, हाल ही में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी गुस्सा फूटा है। एक्टर ने आतंकी हमले को लेकर काफी कुछ कहा हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 

इस समय एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्म ‘कोस्टाओ’ के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी नई फिल्म 1 मई 2025 को जी5 पर स्ट्रीम हो जाएगी। इस दौरान एक इंटरव्यू में एक्टर ने पहलगाम हमले पर अपना रिएक्शन दिया। ANI से बातचीत करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि, ”इस हमले के बाद मुझे बहुत गुस्सा आया, दुख भी है। हमारी सरकार काम कर रही है, उनको सजा जरूर मिलेगी। जो कुछ भी हुआ वह बहुत ही बुरा हुआ। यह असल में बहुत शर्मनाक है।’ एक्टर इसके आगे कहते हैं कि, आर्थिक नुकसान से ज्यादा उन्होंने कश्मीर के लोगों में इस बात का गुस्सा देखा कि वहां उनकी जमीन पर इस तरह की घटना कैसे हो गई। कश्मीर घूमने आए लोग पर्यटन की यादों को लेकर जाते हैं। और वहां के लोग भी पर्यटकों के साथ अच्छे से पेश आते हैं।

कश्मीरियों की तारीफ करते हुए कहा-

एक्टर ने आगे कश्मीरियों की तारीफ करते हुए कहा,”इससे टूरिज्म पर काफी असर पड़ा है। वहां के लोगों में इस चीज को लेकर काफी गुस्सा है कि हमारे सब भाई हैं। वो जिस तरह से कश्मीर में लोगों का वेलकम करते हैं, वो पैसे से भी ऊपर की चीज होती है। मैं वो देख रहा हूं, इतना प्यार है हम सब लोगों को लेकर कश्मीरी लोगों के दिलों में। जो लोग भी वहां घूमने जाता है, वो लोग कश्मीरियों की बहुत तारीफ करते हैं, वो इस लायक है। इस हमले के बाद उनके अंदर बहुत गुस्सा है कि हमारी जमीन पर यह कैसे हो गया।”

Advertisementspot_img

Also Read:

Black Day: आज के दिन दहल उठी थी पूरी घाटी! पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज 14 फरवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के सात साल पूरे हो गए हैं। 14 फरवरी 2019 को...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵