नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। एक्टर ने हिंदी सिनेमा में छोटे-छोटे किरदार निभाकर बड़ी पहचान बनाई है। एक समय ऐसा भी था जब एक्टर को यह लगता था कि वह कुछ कर सकते हैं एक्टिंग वगैरा उनको नहीं आती थी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी जब कामयाब इंसान नहीं थे तब वह हकलाते थे, वही सक्सेस पाने के बाद यह समस्या भी दूर हो गई। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इतनी स्वाभिमानी एक्टर है कि वह किसी से काम नहीं मांगते।
इंडस्ट्री में एक्टर को मिला सम्मान
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इंटरव्यू के दौरान यह पूछा गया कि क्या उन्हें इंडस्ट्री में सम्मान मिला ? इसके जवाब में एक्टर ने कहा कि , “औकात से ज्यादा सम्मान मिला है।” इसके अलावा एक्टर में अपने बारे में बताया है कि, पहले वह काफी आलसी थे, बहुत हकलाते थे, चीजे उन्हे जल्दी समझ नही आती थी। वही सक्सेस पाने के बाद इन सभी चीजों में सुधार आ गया।
एक्टिंग को लेकर बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी
इंडस्ट्री में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को एक्टिंग करना बेहद पसंद है लेकिन वह किसी से काम नहीं मांग सकते। एक्टर ने इस बारे में बताते हुए कहा है कि, “अगर मेरे पास कल को काम नहीं रहा तो मैं किसी के सामने काम मांगने नहीं जाऊंगा। मैं अपना घर बेच दूंगा, सारी चीजें बेच दूंगा, जूते बेचूंगा, मेरे पास जो चीजें है सब न्योछावर कर दूंगा और फिल्म बनाऊंगा।” इसके अलावा एक्टर का कहना है कि, मेरे लिए सिर्फ एक्टिंग इंपॉर्टेंट है और यह जरूरी नहीं की फिल्मों में ही एक्टिंग की जाए। एक्टिंग ही करना है तो चाहे मैं इसे ट्रेन में करूं, बस स्टैंड पर करूं जहां भी करूं।
इन फिल्मों से मिली पहचान
नवाजुद्दीन सिद्दीकी में बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। इंडस्ट्री में संघर्ष करने के बाद एक्टर का करियर फला-फूला जब उन्हें कुछ सुपरहिट फिल्मों से पहचान मिलने लगी। जिसमे गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘बदलापुर’, ‘किक’, ‘मंटो’ और कई सुपरहिट फिल्मों की वजह से सिर्फ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बाहर की दुनिया में भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी में पहचान बनाई है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





