back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Criminal Justice 4: माधव मिश्रा बनकर लौटे पंकज त्रिपाठी, सॉल्व करेंगे पेचीदा केस

बॉलीवुड के दमदार एक्टर पंकज त्रिपाठी अपने नए अंदाज में वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस 4' में नए अंदाज में लौटे हैं। एक्टर को पिछले सीजन में भी काफी पसंद किया गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पंकज त्रिपाठी जब भी स्क्रीन पर आते हैं छा जाते हैं। उनकी वेब सीरीज़ ‘क्रिमिनल जस्टिस’ की एक अलग फैन फॉलोइंग है। अब तक सीरीज़ के तीन सीज़न आ चुके हैं और अब मेकर्स ने चौथे सीज़न यानी क्रिमिनल जस्टिस 4 का टीजर भी जारी कर दिया है।

क्या है सीरीज की रिलीज डेट

क्रिमिनल जस्टिस 4 का फर्स्ट लुक जारी होने के साथ ही इसमें पंकज त्रिपाठी अपने माधव मिश्रा के किरदार में पेंचीदा केस सॉल्व करते नजर आएंगे। सीरीज के स्टारकास्ट की बात करें, तो पंकज त्रिपति मुख्य भूमिका में है। वहीं, अभी तक बाकी के किरदारों के बारे किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि, अभी तक सीरीज की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई, लेकिन उम्मीद है की यह जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देगी।

पंकज त्रिपाठी का नया अंदाज

वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म disney+ हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। वही, टीजर में आप देखेंगे की पंकज त्रिपाठी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलता है, जिसमें वह काला कोट पहने हुए कोर्ट में नजर आते हैं। टीजर को disney+ हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी करते हुए एक कैप्शन में लिखा है, कोर्ट जारी है और नए सीजन की तैयारी भी, आ रहे हैं माधव मिश्रा, हॉटस्टार स्पेशल क्रिमिनल जस्टिस के नए सीजन के साथ।

सुपरहिट रहे है तीन पार्ट

वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस 2018 में आई थी, इसमें पंकज त्रिपाठी के साथ-साथ विक्रांत मैसी और जैकी श्रॉफ प्रमुख भूमिकाओं में थे। इसमें एक लड़की के मर्डर का केस था। वहीं, शो का दूसरा सीज़न 2020 में आया था। इसकी कहानी मैरिटल रेप और डोमेस्टिक वायलेंस पर बेस्ड थी। तीसरा सीज़न साल 2022 में आया था, इसमें एक चाइल्ड एक्टर के मर्डर की कहानी थी, जिसका इल्ज़ाम उसके सौतेले भाई पर लगता है। चौथे सीज़न की कहानी क्या होगी, इसे लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

ओटीटी धमाका: इस हफ्ते लें नई फिल्मों और वेब सीरीज का मजा, जानें कब और कहां देखें

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए नई फिल्मों और शोज का धमाका होने वाला है। तेलुगु स्टार चिरंजीवी...
spot_img

Latest Stories